{"_id":"6629b2b953469a6c7a08bc1a","slug":"pm-modi-rally-in-shahjahanpur-today-traffic-will-remain-closed-on-the-highway-2024-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Rally: शाहजहांपुर में पीएम मोदी की जनसभा आज, पूरे इलाके में अभेद सुरक्षा, हाईवे पर बंद रहेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Rally: शाहजहांपुर में पीएम मोदी की जनसभा आज, पूरे इलाके में अभेद सुरक्षा, हाईवे पर बंद रहेगा यातायात
Thu, 25 Apr 2024 07:03 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:03 AM IST
सार
शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मैदान के आसपास के इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पूरे जिले को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में बरेली मोड़ स्थित मैदान में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार शाम पांच बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी सभा को देखते हुए पूरा क्षेत्र सुरक्षाकर्मियों की पहरेदारी में रहेगा। सभास्थल से लेकर हेलिपैड तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी, बम निरोधक दस्ता ने सघन चेकिंग कर व्यवस्थाओं को परखा। दूसरे जिलों से आए फोर्स ने भी आमद दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की रैली के लिए बुधवार को पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। भगवा रंग में मंच को तैयार किया जा रहा। पीएम के सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मैदान के आसपास के इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं दूसरी ओर दोपहर में एडीजी पीसी मीना, आईजी डॉ.राकेश सिंह, एसपी अशोक मीणा और एसपीजी के आईजी ने दूसरे जिलों से आई पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी से निभाएं। वीआईपी कार्यक्रम में कहीं चूक नहीं होना चाहिए। पूरी तरह से सतर्कता बरतनी है। अधिकारियों ने मैदान पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं दूसरी ओर बम निरोधक दस्ता ने चेकिंग अभियान चलाया। एसपीजी ने कार्यक्रम स्थल की चेकिंग कर मंच का सुरक्षा घेरा पुख्ता कर लिया। पीएम की सुरक्षा कई चरणों में की गई।
विज्ञापन
योगी नहीं आएंगे, उपमुख्यमंत्री रहेंगे मंच पर
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं आएंगे। जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने बताया कि सीएम आगरा में पीएम के साथ रहेंगे। यहां पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आएंगे।
एक लाख लोगों की भीड़ का लक्ष्य
पीएम की सभा में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। सभा के लिए एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा के पार्षद अन्नू मिश्रा ने अपने इलाके में जाकर लोगों को आमंत्रण दिया। वहीं भाजपा के युवा नेता सौरभ सोमवंशी के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। रैली को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने भाजपा का झंडा दिखाकर रवाना किया। खिरनीबाग मैदान से शुरू बाइक रैली विभिन्न मार्गों से यहीं पर समाप्त हुई।
55 मिनट रुकेंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बरेली मोड़ स्थित मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री शाहजहांपुर में 55 मिनट रुकेंगे। वह बृहस्पतिवार शाम पांच बजे पहुंचेंगे। 55 मिनट तक रुकने के बाद शाम 5.55 बजे वापस चले जाएंगे। इस बार प्रधानमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम मीडिया को जारी नहीं हुआ है।

वित्त मंत्री ने किया मैदान का निरीक्षण
बुधवार शाम वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने भीड़ के मद्देनजर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी सिटी संजय कुमार ने उन्हें व्यवस्थाओं के बारे में बताया। वित्त मंत्री ने कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनना चाहते हैं। इस वजह से बड़ी संख्या में लोग आएंगे। सुरक्षा के मानकों को पूरा किया जाए। लोगों को समस्या नहीं होनी चाहिए। उनके साथ जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर आदि मौजूद रहे।
पूरा जिला नो फ्लाइंग जोन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा के दृष्टिगत बृहस्पतिवार को जिला नो फ्लाइंग जोन यानी उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था की मानक संचालन प्रक्रिया के तहत ऐसा किया गया है। किसी भी प्रकार के ड्रोन, गुब्बारे व पतंग तथा अन्य उड़ने वाली वस्तुओं को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि इसका उल्लंघन गंभीर अपराध की श्रेणी में दंडनीय है।

हाईवे पर बंद रहेगा यातायात
प्रधानमंत्री की रैली के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए कार्यक्रम समाप्ति तक वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। इस दौरान बरेली की तरफ से आने वाले भारी वाहन थाना कटरा से मदनापुर, जलालाबाद होते हुए फर्रुखाबाद होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
सीतापुर, लखनऊ की तरफ से आने वाले भारी वाहन अटसलिया अंडर पास के नीचे से रिंग रोड होते हुए गुजारे जाएंगे। पुवायां, बंडा, सिंधौली से आने वाले भारी वाहन रिंग रोड से दियूरिया मोड़ होते हुए सीतापुर, लखनऊ की तरफ जाएंगे।