फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   pm modi in shahjahanpur

प्रधानमंत्री का एक हेलिपैड बनकर तैयार, अस्थायी मंच उखाड़े

Fri, 10 Dec 2021 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
pm modi in shahjahanpur
बृहस्पतिवार को रोजा रेलवे ग्राउंड में मंच आदि व्यवस्था को लेकर कार्य किया गया। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने 18 दिसंबर को यहां आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए अधिकारियों ने जरूरी तैयारियां तेज करा दी हैं। बृहस्पतिवार को सभास्थल के पास प्रधानमंत्री का एक हेलिपैड बनकर तैयार हो गया। लोक निर्माण विभाग ने बीते दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए बनाए अस्थायी मंच जेसीबी से उखड़वा दिए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम की तैयारी के लिए अधिकारियों के पास केवल एक सप्ताह का समय शेष बचा है, क्योंकि मुख्यमंत्री 16 दिसंबर को दोबारा यहां आकर जनसभा के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। चूंकि, मुख्यमंत्री ने मुख्य पंडाल का आकार बढ़ाने, उसके ठीक पीछे साइड में टॉयलेट बनाने, पंडाल के सभी ब्लॉकों में पेयजल व सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करने, वाहन पार्किंग स्थल कम से कम एक किमी दूर स्थापित करने आदि दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसलिए उनके अनुसार काम कराने को प्रशासन और पुलिस के अधिकारी सुबह से माथा पच्ची करने में जुट गए। लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता आरके पिथौरिया ने सुबह होते ही अपने कर्मचारियों के साथ रेलवे मैदान पर पहुंचकर मुख्यमंत्री के लिए बनाए गए सभी मंच जेसीबी से उखड़वा दिए। इसकेे साथ ही प्रधानमंत्री का एक हेलिपैड तैयार करा दिया। साथ ही दो अन्य हेलिपैड बनाने के लिए भूमि समतलीकरण का काम शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं, सभास्थल पर झाड़ियां साफ करने के लिए पंचायती राज विभाग के गांवों में तैनात सफाई कर्मचारी दिन भर जुटे रहे।
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने एसपी एस. आनंद के साथ सभा स्थल का दौरा किया और मुख्यमंत्री के दोबारा आने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। एक्सईएन पिथौरिया ने बताया कि पंडाल का सामान लेकर ठेकेदार के कर्मचारी शुक्रवार को यहां पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed