फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   pm modi in shahjahanpur

रोजा ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियां शुरू

Tue, 07 Dec 2021 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
pm modi in shahjahanpur
रविवार को प्रधानमंत्री की रैली के लिए रोजा ग्राउंड पर जेसीबी द्वारा समतलीकरण कार्य किया गया। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 दिसंबर को होने वाली रैली के लिए लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मैदान का निरीक्षण किया। जेसीबी से मैदान को समतल करने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम पहले जलालाबाद विधानसक्षा क्षेत्र में होना था। कोलाघाट पुल टूटने के बाद नए मैदान की तलाश की जा रही थी। शनिवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस. आनंद ने रोजा क्षेत्र में मंडी के सामने रेलवे मैदान का निरीक्षण किया। इसके बाद इसी मैदान पर रैली का कार्यक्रम फाइनल माना जा रहा है। प्रशासन का आकलन है कि जनसभा में लगभग दो लाख लोगों की भीड़ उमड़ेगी। इसी वजह से प्रशासन व्यवस्था में कोई कसर नहीं रखना चाहता।
विज्ञापन

रविवार को एसपी सिटी संजय कुमार और सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने मैदान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने देखा कि मंच, हेलिपैड, गैलरी कहां बनेगी। आने वाले लोगों की भीड़ संभालने के लिए बैरीकेडिंग आदि की व्यवस्था का जायजा लिया। मैदान में झाड़ियों को हटाने के लिए अधिकारियों ने निर्देशित किया है। शाम को जेसीबी के जरिये मैदान को समतल किए जाने की कवायद शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि रैली की तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है। भीड़ नियंत्रित करने के उपायों को परखा जा रहा है। तैयारियां पूरी हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed