फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   pm modi in shahjahanpur

प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए जगह का जायजा लेने पहुंचे डीएम

Fri, 19 Nov 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
pm modi in shahjahanpur
जलालाबाद के गांव बढोखर में प्रस्तावित सभा स्थल व हवाई पट्टी के बारे में लेखपाल से जानकारी करते डी - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन को लेकर सभा स्थल चयन की जारी कवायद के तहत बृहस्पतिवार को जलालाबाद पहुंचे डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने अधिकारियों के साथ बढोखर और चौकी आजमपुर गांवों का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

अगले माह प्रधानमंत्री मोदी का यहां से होकर गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे तथा उस पर बनने वाली हवाई पट्टी का शिलान्यास करने का कार्यक्रम है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर उनका कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है। प्रशासनिक स्तर से तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। प्रधानमंत्री शिलान्यास के साथ जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। जनसभा एक्सप्रेस-वे के आसपास ही होना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

इसे लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा दो गांव बढोखर और चौकी आजमपुर में देखी गई जमीन का डीएम ने निरीक्षण किया। बढोखर गांव बुधुआना रोड पर दियुरा गांव के समीप है, जबकि चौकी आजमपुर गांव के लिए फर्रुखाबाद हाईवे पर बझेड़ा पुलिया के पास से रास्ता कटा है। दोनों गांव नगर से 10 से 12 किलोमीटर की दूरी पर हैं। प्रशासन की नजर में चौकी आजमपुर गांव ज्यादा सुविधाजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तक पहुंचने का रास्ता अपेक्षाकृत चौड़ा है, जबकि बढोखर की दूरी भी ज्यादा है और रोड सिंगल होने के साथ साइड की पटरी भी काफी पतली है। डीएम ने बताया कि दोनों स्थानों में चौकी आजमपुर ज्यादा उपयुक्त है। हवाई पट्टी बढोखर गांव के पास बनेगी, जबकि एक्सप्रेस-वे चौकी आजमपुर से होता हुआ हरदोई जनपद में प्रवेश करेगा। डीएम के निरीक्षण के दौरान एसडीएम बरखा सिंह, सीओ मस्सा सिंह, तहसीलदार चमन सिंह थाना प्रभारी कमल सिंह मौजूद रहे।

तहसीलदार चमन सिंह ने बताया कि एक्सप्रेस-वे 120 मीटर की चौड़ाई का होगा। जिस स्थान पर हवाई पट्टी प्रस्तावित है, वहां से पांच किलोमीटर तक एक्सप्रेस-वे की चौड़ाई पांच किलोमीटर 140 मीटर रहेगी। इसके लिए अलग से जमीन अधिग्रहीत की जा चुकी है। बताया कि हवाई पट्टी नगला ताल्लुके खंडहर, खूंटा नगला, बढोखर, दियुरा, पीरू तथा आंशिक चमरपुर कला गांवों की जमीन पर बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed