फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   pm modi in shahjahanpur,blood group

पीएम मोदी के लिए तैयार रहेंगे ए-पॉजिटिव ब्लड ग्रुप के छह रक्तदाता

Thu, 16 Dec 2021 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
pm modi in shahjahanpur,blood group
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री की जनसभा में आपात स्थिति के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्लड ग्रुप ए-पॉजिटिव है। स्वास्थ्य विभाग ने आपात स्थिति के लिए छह रक्तदाता तैयार किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव है।
विज्ञापन

पीएम मोदी की रैली में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है। जनसभा में किसी भी अप्रिय परिस्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 28 डॉक्टरों समेत 50 कर्मचारियों का स्टाफ तैनात किया है। जनसभा के आसपास हर समय 108 नंबर की नौ और चार एएलएक्स एंबुलेंस तैनात रहेंगी। हर एंबुलेंस में स्टाफ मौजूद रहेगा। जनसभा में आने वाले पत्रकारों को एंट्री करने पर 48 घंटे पहले भी आरटीपीसीआर रिपोर्ट कराना होगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि जनसभा को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। जितने स्टाफ को वहां पर तैनात किया जाएगा, उनकी सूची बना ली गई है। पीएम और सीएम का जो भी ब्लड ग्रुप है, उस ग्रुप के डोनर की व्यवस्था भी कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed