फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Plus with ultra sensitive polling stations cite

अति संवेदनशील प्लस वाले मतदान केंद्रों की सूची तलब

Fri, 25 Sep 2015 12:16 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 25 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Plus with ultra sensitive polling stations cite
पंचायत चुनाव के दौरान मतदान के दिन गड़बड़ी रोकने के लिए डीएम शुभ्रा सक्सेना ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में सभी उप जिलाधिकारियों के साथ बैठक करके उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों के संवेदनशील, अति संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस श्रेणी के मतदान केंद्रों की सूची तलब की। साथ ही मुचलकों से पाबंद किए जाने वाले लोगों का दैनिक विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में उन मतदान केंद्रों को शामिल किया जाना है, जहां मतदान के दिन गड़बड़ी की सर्वाधिक आशंका है। ऐसे मतदान केंद्रों की सूची जितनी जल्दी प्राप्त होगीं, वहां शीघ्रता से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए प्रभारी बनाया गया है, वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता के साथ करें।
विज्ञापन

बैठक में निर्वाचन के लिए नामित सेक्टर मजिस्ट्रेटों और कार्मिकों की नियुक्ति, लेखन सामग्री, मतपेटियों की मरम्मत, बिजली व्यवस्था, वीडियोग्राफी, कार्मिक प्रशिक्षण, खानपान व्यवस्था, मतगणना स्थलों की बैरीकेटिंग व टेंट व्यवस्था, यातायात, नियंत्रण कक्ष, मतपत्रों की व्यवस्था आदि से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए डीएम ने सभी कार्य समय से पूरे करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ पुलकित खरे, एडीएम मुनींद्र नाथ उपाध्याय व पीके श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह, सभी खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
आरओ और एआरओ का प्रशिक्षण कल
पंचायत चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी नामित किए गए अफसरों को विकास भवन सभागार में शनिवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सीडीओ एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत पुलकित खरे के अनुसार प्रथम व द्वितीय चरण के आरओ, एआरओ को सुबह दस बजे से और तृतीय व चतुर्थ चरण के निर्वाचन अधिकारियों को दोपहर दो बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
--------
दो अक्तूबर को नहीं होगी नामांकन कार्यवाही
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण पंचायत चुनाव के तहत नामांकन कार्यवाही नहीं होगी। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने बताया कि एक अक्तूबर और तीन अक्तूबर को उम्मीदवार नामांकन पत्र भरकर जमा कर सकेंगे।
--------
अनशन पर बैठे रामप्रकाश और अशोक
शाहजहांपुर। रौसर कोठी स्थित यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड प्रबंधन की हठधर्मी के विरोध में फैक्ट्री गेट पर वहां के श्रमिकों का क्रमिक अनशन और धरना बृहस्पतिवार को 53वें दिन भी जारी रहा। श्रमिकों की पंच समिति ने राम प्रकाश और अशोक कुमार को अनशन पर बिठाया।

अनशन पर बैठे श्रमिकों का हौसला बढ़ाने के लिए कौशल किशोर, सगीर अहमद, वली मोहम्मद, कमलेश सिंह, अतिपाल सिंह, रामप्रसाद, हबीब आदि ने धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में पंच समिति के अध्यक्ष दिनेश पाल सिंह ने कहा कि श्रमिक हित की मांगों पर मिल प्रबंधन से सम्मानजनक समझौता होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। समिति के मंत्री रामशंकर वर्मा ने कहा कि फैक्ट्री के जीएम बाहर गए हुए हैं और उनकी वापसी होते ही श्रमिक प्रतिनिधि उनसे निर्णायक वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed