{"_id":"67a7ad415c90b0513b01c704","slug":"plotting-was-being-done-without-passing-the-map-it-was-demolished-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-137359-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मानचित्र पास किए बगैर हो रही थी प्लाॅटिंग, ध्वस्त कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मानचित्र पास किए बगैर हो रही थी प्लाॅटिंग, ध्वस्त कराई
Sun, 09 Feb 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे गुलचंपा गांव के सामने मानचित्र पास कराए बगैर प्लॉटिंग की जा रही थी। शनिवार को एसडीएम जीत सिंह राय व सीओ ज्योति यादव ने इसे जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।
जमीन नगर के वीरेंद्र गुप्ता आदि की बताई गई है। एसडीएम ने बताया कि प्लॉटिंग में नियमों की अनदेखी की गई थी। जमीन सड़क से काफी नीचे होने से भविष्य में वहां जलभराव की आशंका है। ऐसे में वहां कॉलोनी बनाया जाना अवैधानिक है। एसडीएम के अनुसार, वीरेंद्र गुप्ता आदि को लगातार तीन नोटिस दिए गए, लेकिन प्लानिंग का काम बंद नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई है।
एसडीएम ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग के कुछ अन्य स्थानों को भी चिह्नित किया गया है और वहां भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई प्रस्तावित है। इस दौरान नायब तहसीलदार मनु माथुर, लेखपाल अनूप भारद्वाज, अतुल चौधरी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। कार्रवाई के दौरान भूमि मालिक नहीं पहुंचे, लेकिन उनके कुछ सहयोगियों ने वहां जाकर एसडीएम से बात की।
विज्ञापन
कमल गुप्ता ने एसडीएम को बताया कि यह जमीन धारा 80 में प्रशासन द्वारा पास है और प्लाॅटिंग का नक्शा स्वीकृत होने के लिए दिया जा चुका है। बताया कि वीरेंद्र गुप्ता कुंभ स्नान को गए हैं और वहां से लौटकर अपने कागज प्रशासन को दिखाएंगे। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल के साथ इंस्पेक्टर राकेश कुमार और राजस्व कर्मियों की टीम भी मौजूद रही। जहां
000
धारा 80 के तहत किसी जमीन का पास होना प्लाॅटिंग किए जाने का आदेश नहीं है। इस धारा के अंतर्गत जिसका कोई रहने का स्थान नहीं है, वह अपना कक्ष बनाकर रह सकता है, लेकिन व्यापार करके प्लॉटिंग करना नियम विरुद्ध है।
-जीत सिंह राय, एसडीएम