फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Please vote fearlessly

बेखौफ होकर करें मतदान

Fri, 27 Nov 2015 11:54 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Fri, 27 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Please vote fearlessly
 बेखौफ होकर अपने पसंद के प्रत्याशी को उसके चुनाव निशान के सामने मोहर लगाइए। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी निगाह है। मतदान तक पूरे समय चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। प्रेक्षक जेपी सगर के अलावा डीएम शुभ्रा सक्सेना और एसपी बबलू कुमार ने शुक्रवार को पुवायां तहसील क्षेत्र का दौरा किया और पुलिस फोर्स के साथ कई बूथ भी देखे। डीएम, एसपी ने मतदाताओं को आश्वस्त किया मतदान में गड़बड़ी करने की मंशा रखने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शा जाएगा। वह खुद पूरे दिन मोबाइल पर रहकर चुनाव पर नजर रखेंगे। पुवायां में जोनल पुलिस अधिकारी सीओ उमेश शर्मा, खुटार में सीओ तिलहर विजयशंकर मिश्रा , बंडा में सीओ जलालाबाद आदेश कुमार त्यागी और सिंधौली के सीओ सदर अनुराग दर्शन के नेतृत्व में चारों ब्लाकों में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। जोनल पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरी तहसील में मतपेटियों की सुरक्षा और मतदान कराने के लिए दरोगा और पुलिस, पीएसी के जवान तैनात हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता बेखौफ होकर वोट डाल सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed