फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pleasant for girls from Shahjahanpur to come forward in cricket: Priyanka Shelly

शाहजहांपुर से बेटियों का क्रिकेट में आना सुखद ) प्रियंका शैली

Fri, 08 Jul 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Pleasant for girls from Shahjahanpur to come forward in cricket: Priyanka Shelly
शाहजहांपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम अंडर-19 की पूर्व खिलाड़ी व उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की कोच प्रियंका शैली ने कहा कि यूपी व पूरे देश में महिला क्रिकेट की स्थिति काफी बेहतर हो रही है। बीसीसीआई द्वारा महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के बाद उन्हें किट से लेकर वे सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं जो पुरुष खिलाड़ियों को मिलती हैं। यही वजह है कि महिला क्रिकेट की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। कहा कि शाहजहांपुर जैसे जिले से लड़कियों का क्रिकेट में रुचि दिखाना काफी उत्साहजनक है। उन्होंने प्रोत्साहन देने के लिए अमर उजाला के अभियान की सराहना की।
विज्ञापन

महिला खिलाड़ियों का ट्रायल लेने शाहजहांपुर आईं प्रियंका शैली ने अमर उजाला के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रयास से लड़कियों को अपना सपना साकार करने का प्लेटफार्म मिल सका। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बालिकाओं के सपनों को पंख लगने में बाधा न बनें, बल्कि उन्हें खेल के लिए प्रोत्साहित करें। प्रियंका ने कहा कि छोटी-छोटी जगह से क्रिकेट को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए कैंप लगाकर क्रिकेट की बेसिक चीजों को सिखाया जाएगा। कहा कि हर बच्चा यूपी की टीम में नहीं खेल सकता है पर वह खेल से जुड़े। इसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पुरुष खिलाड़ियों के लिए रणजी ट्रॉफी एक बड़ा मंच है। उसी तरह महिला खिलाड़ियों को अंडर-16, अंडर-19 और सीनियर समेत चार कैटेगरी में आगे बढ़ने का मौका दिया जा रहा है। उन्होंने जिले में क्रिकेट के लिए 40 लड़कियों की सूची को देखकर खुशी जताते हुए कहा कि छोटी-सी जगह पर इतने लड़कियों का क्रिकेट के प्रति जुनून होना काफी अचंभित करने वाला है। लड़कियों को प्रशिक्षित करने के लिए लगाए जाने वाले कैंप में हरसंभव मदद करेंगे। महिला कोच को भी कैंप में भेज सकते हैं, साथ ही बड़े खिलाड़ियों से बात कर बच्चों को सिखाने के लिए बुलाएंगे। प्रियंका शैली ने बताया कि पहले जिस तरह से लड़कों का मंडल स्तर पर खेल होता था, उसी तरह महिला खिलाड़ियों का बहराइच, बरेली, गोरखपुर, रायबरेली आदि में मैच कराकर उनकी टीम बनाई जाएगी। इसके बाद लखनऊ में जोनवार मैच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed