फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   players list sent to Lucknow from Shahjahanpur for cricket trials

Sports News: शाहजहांपुर से क्रिकेट ट्रॉयल के लिए 32 नामों की सूची लखनऊ भेजी, बेहतर खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

Tue, 25 Mar 2025 03:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Mar 2025 03:48 PM IST
सार

कृभको खाद फैक्टरी के मैदान में सोमवार को क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया। इसमें कई खिलाड़ियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
players list sent to Lucknow from Shahjahanpur for cricket trials
मैदान पर ट्राॅयल देने के लिए खड़े प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-16 व अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल के लिए 32 खिलाड़ियों की सूची बनाई गई। पूर्व रणजी खिलाड़ी कमलकांत कनौजिया प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह देकर फाइनल रिपोर्ट भेजेंगे।

विज्ञापन


कृभको खाद फैक्टरी के मैदान में सोमवार को भी क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया। अंडर-19 में आकर्षित वर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने एक मैच में 50 रन बनाए और नाबाद रहे। दूसरे मैच में 45 रन की पारी खेली। रामगोपाल और अभिनव ने अच्छे बल्लेबाजी की। तेज गेंदबाजी में रनजीत सिंह और दिव्या विभु ने तेज गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया। स्पिन गेंदबाजी में प्रतीक यादव और प्रतीक कुमार को सराहा गया।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: राजेश के प्यार में उम्मे कुलसुम ने अपनाया सनातन धर्म, ममता बनकर लिए सात फेरे
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह अंडर-16 में स्पिन गेंदबाजी में अनिकेत और सूरज सैनी, तेज गेंदबाजी में सत्येंद्र, माही पटेल और नितिन, बल्लेबाजी में दीपांशु, सामित दास, नीतीश कुशवाहा का प्रदर्शन बेहतर रहा। कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि दोनों वर्गों के लिए 16-16 खिलाड़ियों की टीम बनाकर लखनऊ भेजी गई। वहां प्रदर्शन के आधार पर मंडल की टीम के लिए चयन किया जाएगा। 

चैलेंजर ट्रॉफी के लिए जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन
यूपी वेटनर्स क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 12 और 13 अप्रैल को स्व.रमाकांत मिश्रा मेमोरियल चैलेंजर वेटरन क्रिकेट प्रतियोगिता कानपुर ट्रॉफी के लिए जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन हो गया। 

शहर के मोहल्ला रुफस चरन लेन निवासी मोहित पाठक, शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के को-ऑर्डिनेटर मनोज यादव और रंगीन चौपाल निवासी इरफान खान का चयन हुआ है। डॉ.हरि सिंघानिया टी-20 प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चुना गया। तीनों खिलाड़ियों के चयनित होने पर शाहजहांपुर वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष नूर आलम, सचिव मसूद कमाल, मयूर खन्ना, पंकज तिवारी आदि ने खुशी जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed