Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Plastic waste management unit will be established in every block

Shahjahanpur News: हर ब्लॉक में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट होगी स्थापित

Wed, 30 Nov 2022 06:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Plastic waste management unit will be established in every block
शाहजहांपुर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 योजना के तहत जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई। इसमें डीएम उमेश प्रताप सिंह ने दो गो आश्रय स्थलों में गोबर-धन बायोगैस प्लांट तथा हर ब्लॉक के एक गांव में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्वच्छता संबंधित कार्य में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि बायोगैस प्लांट से गो आश्रय स्थल में प्रयोग के लिए बिजली उत्पादन भी किया जा सकेगा। डीएम ने कमेटी बनाकर कार्यों की नियमित रूप से जांच कराने का निर्देश भी दिया। व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की 2022-23 की भौतिक प्रगति की समीक्षा कर लंबित सत्यापन कार्य शीघ्र पूरे कराने, गांवों का चयन कर जनपद स्तरीय अधिकारियों से जांच कराने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि मिर्जापुर विकास खंड के पैलानी उत्तर, दोषपुर थोक, कलान विकास खंड के ऐतमादपुर चक, हेमतपुर, मोहनपुर कलुआपुर, जहानाबाद खमरिया को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत चयनित किया गया है। इस मौके पर सीडीओ एसबी सिंह, डीपीआरओ घनश्याम सागर, डीआरडीए पीडी अवधेश राम, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed