फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Plants distributed to D.El.Ed trainees

Shahjahanpur News: डीएलएड प्रशिक्षुओं को वितरित किए पौधे

Fri, 15 Aug 2025 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Plants distributed to D.El.Ed trainees
एसएस कॉलेज में डीएलएड प्र​शिक्षुओं को पौधे देते सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा। स्रोत : कॉलेज - फोटो : संवाद
एसएस कॉलेज में प्रशिक्षुओं को पौधरोपण के लिए किया गया प्रेरित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के डीएलएड प्रशिक्षुओं को पौधों का वितरण किया गया। उन्हें प्रकृति संरक्षण का महत्व बताते हुए पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के सचिव डॉ. एके. मिश्रा ने प्रशिक्षुओं को नीम, अमरूद, तुलसी, गुलाब, सहजन आदि पौधों का वितरण करके की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन केे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने पौधरोपण को एक राष्ट्रीय और वैश्विक कर्तव्य बताया। उन्होंने कहा कि यह एक छोटा कार्य नहीं है, बल्कि यह हमारे अस्तित्व से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें हरियाली को बढ़ाना होगा। शिक्षा संकाय की अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. मीना शर्मा ने इस पहल को शिक्षा के साथ जोड़ते हुए कहा कि एक शिक्षक का दायित्व केवल पाठ्यक्रम पढ़ाना नहीं होता, बल्कि उसे अपने विद्यार्थियों को एक संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग प्रभारी डॉ. मनोज मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. प्रभात शुक्ला, डॉ. कुमुद, अखिलेश तिवारी, डॉ. नीरज गुप्ता, अमिता रस्तोगी, शिवानी भारद्वाज, अभिषेक वाजपेयी, शैलेंद्र द्विवेदी, सर्वोत्तम शर्मा, रचना रस्तोगी, प्रतिभा शर्मा एवं जय सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed