{"_id":"6994aaab61eaa4263103da4a","slug":"pipeline-leakage-was-the-most-common-complaint-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-165870-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सबसे अधिक पाइप लाइन लीकेज की आईं शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सबसे अधिक पाइप लाइन लीकेज की आईं शिकायत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम में संभव के तहत मंगलवार को जनसुनवाई में सबसे अधिक शिकायतें पाइप लाइन लीकेज की आईं। कुल आईं 10 शिकायतों में दो का निस्तारण किया गया। अन्य के निस्तारण के लिए नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने संबंधितों को निर्देश दिए।
मोहल्ला ककराकलां निवासी आकिल, शास्त्रीनगर निवासी प्यारे मोहन, सदर बाजार निवासी विनय गुप्ता ने पाइप लाइन लीकेज होने की शिकायत की। मोहल्ला भारद्वाजी निवासी रामकुमार और ककराकलां निवासी आकिल ने मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने, इंदिरा नगर निवासी नंदू गुप्ता ने कुत्तों को पकड़ने, कर्नल एकेडमी के पास रहने वाले भरत सिंह ने जल निकासी की मांग की।
इसके अलावा सुभाषनगर के तनिष्क भारद्वाज ने दाखिल-खारिज कराने, बाडूजई प्रथम निवासी इश्तियाक ने टूटी नालियां सही कराने, मोहम्मद जई निवासी जीशान ने अवैध निर्माण रुकवाने की मांग उठाई। इस दौरान अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद