{"_id":"6824f7b82f1291624b0d6bcb","slug":"pickup-vehicle-collided-with-roadways-bus-from-behinddriver-died-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-143837-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रोडवेज बस में पीछे से टकराया पिकअप वाहन...चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रोडवेज बस में पीछे से टकराया पिकअप वाहन...चालक की मौत
Thu, 15 May 2025 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 15 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रोजा में हाईवे के हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप। स्रोत: पुलिस
रोजा। अटसलिया रेलवे ओवरब्रिज से नीचे उतरते ही जमुका दोराहे से पहले मंगलवार रात करीब एक बजे रोडवेज की खराब खड़ी बस में मिर्ची से भरा पिकअप वाहन पीछे से टकरा गया। हादसे में बदायूं निवासी पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। माना जा रहा है कि अधिक गति और झपकी आने से हादसा हुआ होगा।
बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के गांव समरेर निवासी अमित (25 वर्ष) बदायूं से मिर्ची लादकर लखनऊ मंडी जा रहे थे। अटसलिया रेलवे ओवरब्रिज पार करने के बाद सड़क किनारे खड़ी खराब रोडवेज बस से पिकअप वाहन पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। शव गाड़ी में ही फंस गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा की मदद से पिकअप को पीछे खिंचवाया और एक घंटे की मशक्कत के बाद बमुश्किल शव को बाहर निकाला।
रोजा इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना से लगभग आधे घंटे पहले ही रोडवेज की बस वहां पर खराब हो गई थी। उसकी सवारियां अन्य वाहनों से चली गई थीं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --