फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pickup Overturns After Collision; Seven Injured, Including Driver

Shahjahanpur News: वाहन की टक्कर से पिकअप पलटी, चालक समेत सात घायल

Sat, 09 May 2026 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pickup Overturns After Collision; Seven Injured, Including Driver
तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार को सुबह धनेला गांव के पास बरेली की ओर जा रही एक पिकअप पीछे से आए किसी वाहन की टक्कर लगने से पलट गई। हादसे में पिकअप चालक समेत उस पर सवार बरेली की एक फ्रूट कैंटीन के छह कर्मचारी घायल हो गए।
विज्ञापन

बरेली निवासी अरुण कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह फ्रूट कैंटीन में बर्तनों की आपूर्ति का काम करते हैं। शुक्रवार को वह लखनऊ से काम निपटाकर अपने कामगार साथियों के साथ पिकअप से वापस जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आया अज्ञात वाहन पिकअप से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में पिकअप चालक बदायूं के बिसौली निवासी अशरफ, बरेली के नारायणपुर गौरी खेड़ा निवासी पोहपी और अभिनय, फरीदपुर के विशाल, भुता क्षेत्र के गांव मटकापुर निवासी सूरज और दिनेश तथा फतेहगंज पश्चिमी के अतुल घायल हो गए। हादसे के बाद अज्ञात वाहन लेकर उसका चालक भाग गया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश के साथ मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed