फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pickup collides with truck parked on the roadside, driver dies

Shahjahanpur News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, चालक ने तोड़ा दम

Mon, 27 Oct 2025 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Pickup collides with truck parked on the roadside, driver dies
चमन सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। फर्रुखाबाद जिले के थाना राजेपुर क्षेत्र के सलेमपुर बरखा गांव निवासी पिकअप चालक 40 वर्षीय चमन सिंह की शनिवार रात सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से टकराने से मौत हो गई।
विज्ञापन

चमन सिंह पिकअप से व्यापारी का आलू भरकर शाहजहांपुर की रोजा मंडी जा रहा था। शनिवार रात करीब एक बजे जैसे ही वह लखनऊ-पलिया हाईवे पर सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव की मोड़ पर पहुंची, तभी बाइक एजेंसी के सामने सड़क पर खड़े खराब ट्रक से उनकी पिकअप टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में पिकअप चालक चमन सिंह केबिन में फंस गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह केबिन से उसे बाहर निकाला। इसके बाद उसे एंबुलेंस से राजकीय मेडिकज कॉलेज भेजा, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। उनकी मौत से पत्नी नीतू व मां ममता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल की पुत्री दीक्षा और डेढ़ साल के पुत्र की जिम्मेदारी नीतू के कंधों पर आ गई है। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रक को कब्जे में किया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।
--
ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत, दो हिस्सों में बटा शरीर

शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में महाकाली होटल के पास रविवार सुबह ओवरब्रिज के समीप लखनऊ से बरेली की ओर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। उसका शरीर दो हिस्सों में बट गया।
जीआरपी व थाना सदर बाजार पुलिस ने जांच की। शव को ट्रैक से हटाया गया। सदर इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि शाम को शव की पहचान पुवायां के कुईया गांव निवासी 50 वर्षीय रामलड़ैते के रूप में उसके भतीजे अवनीश ने की है। मृतक के भतीजे को सोशल मीडिया के जरिये हादसे की जानकारी हुई। संवाद

--
अज्ञात वाहन की टक्कर से खाई में गिरा ई-रिक्शा, चालक ने दम तोड़ा
अल्हागंज। बरेली-फर्रुखाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुल्लापुर चौराहे के पास शनिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा खाई में पलट गया। देर रात सीएचसी से फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल ले जाते समय ई-रिक्शा चालक ग्राम भरतौली निवासी 32 वर्षीय गौरव की मौत हो गई। जुगेंद्र पाल ने बताया कि बेटा ई-रिक्शा से हुल्लापुर जा रहा था। इसी दौरान हुए हादसे में वह घायल हो गया। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा सड़क किनारे खाई में पलट गया। उस समय वाहन में कोई सवारी मौजूद नहीं थी। हालत गंभीर होने पर गौरव को फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में बेटे की मौत हो गई। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक के पिता की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। संवाद

चमन सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

चमन सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed