फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A pickpocket cut open a bag inside a bank and stole a wad of notes worth 50,000 rupees.

Shahjahanpur News: बैंक में जेबकतरे ने बैग काटकर निकाल ली 50 हजार रुपये के नोटों की गड्डी

Thu, 16 Apr 2026 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
A pickpocket cut open a bag inside a bank and stole a wad of notes worth 50,000 rupees.
तिलहर। एसबीआई की पोटरगंज शाखा में बुधवार को दोपहर में किसी जेबकतरे ने मोहल्ला बहादुरगंज निवासी सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य हरिश्चंद्र वर्मा का बैग काटकर उसमें रखी 50 हजार के नोटों की गड्डी निकाल ली। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस बैंक शाखा में लगे सीसी कैमरों की फुटेज के सहारे जेबकतरे का सुराग लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

हरिश्चंद्र वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को स्कूल की छुट्टी के बाद वह एसबीआई की पोटरगंज शाखा गए और वहां अपने खाते से दो लाख रुपये निकाले। कैश काउंटर पर उन्हें चार गड्डियों में नकदी दी गई। उनका आरोप है कि इसी दौरान बैंक परिसर में मौजूद किसी ने उनके बैग में ब्लेड से कट मारकर 50 हजार रुपये की एक गड्डी निकाल ली।
विज्ञापन

उन्होंने बैंक प्रबंधक से शिकायत की। हरिश्चंद्र के अनुसार बैंक के शाखा प्रबंधक ने उनके साथ ठीक व्यवहार नहीं किया और कोई संतोषजनक उत्तर भी नहीं दिया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। बैंक के सीसी फुटेज के माध्यम से आरोपी की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed