फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Physical verification reports of 374 schools have been received, reports of 15 are still awaited.

Shahjahanpur News: 374 स्कूलों के भौतिक सत्यापन हुए प्राप्त, 15 के आना अभी शेष

Tue, 18 Nov 2025 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Physical verification reports of 374 schools have been received, reports of 15 are still awaited.
शाहजहांपुर। हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा को लेकर सोमवार को टीमों ने स्कूलों के भौतिक सत्यापन के प्रपत्र डीआईओएस कार्यालय में उपलब्ध करा दिए। शाम तक 374 प्रपत्र प्राप्त हो गए थे। शेष 15 के आना शेष हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र बनवाने के लिए 389 स्कूलों ने पोर्टल पर अपना डाटा अपडेट किया था। उसके बाद डीएम ने तहसील स्तर पर टीमों का गठन करने के बाद भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए। सोमवार तक सत्यापन को पूर्ण कर अपनी रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय पर देनी थी। शाम तक 374 स्कूलाें के टीमों ने प्रपत्र कार्यालय में जमा कर दिए। अभी 15 के आना शेष रह हैं।
विज्ञापन

भ्रमण रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। उसके बाद परिषद से केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू होगी। डीआईओएस ने बताया कि परिषद के नियम के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। जिनके प्रपत्र नहीं आए, उनसे अपेक्षा की जाती है कि वह जल्द ही उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed