फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   electric buses giving highest earning on Puwayan route in shahjahanpur

Shahjahanpur News: पुवायां रूट पर सबसे ज्यादा कमाकर दे रहीं ई-बसें, जानिए बाकी रूटों का हाल

Sun, 06 Aug 2023 02:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 06 Aug 2023 02:15 PM IST
सार

शाहजहांपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस की ओर से जिले में ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में 25 ई-बसें हैं, जोकि विभिन्न रूट पर चलती हैं। इन ई-बसों का संचालन न्यू सिटी ककरा स्थित चार्जिंग स्टेशन से होता है। 

विज्ञापन
electric buses giving highest earning on Puwayan route in shahjahanpur
ई-बस

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में संचालित ई-बसों का लोड फैक्टर बढ़ने से लगातार कमाई बढ़ रही है। पुवायां रूट पर संचालित आठ ई-बसों ने जुलाई में सबसे ज्यादा 13 लाख 36 हजार 455 रुपये की कमाई की है। दूसरे नंबर पर जलालाबाद रूट पर चल रहीं चार ई-बसों ने छह लाख 98 हजार 510 रुपये कमाए हैं। ई-बसों का लोड फैक्टर 88 प्रतिशत तक आ रहा है।

विज्ञापन


शाहजहांपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस की ओर से जिले में ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में 25 ई-बसें हैं, जोकि विभिन्न रूट पर चलती हैं। इन ई-बसों का संचालन न्यू सिटी ककरा स्थित चार्जिंग स्टेशन से होता है। इनमें तीन बसें- ककरा से रोडवेज बस अड्डा होकर बंडा, दो- ककरा से रोडवेज बस अड्डा होते हुए बीसलपुर, चार- ककरा से बरेली मोड़ से जलालाबाद, तीन- ककरा से बरेली मोड़ होकर कटरा, दो- ककरा से रोडवेज बस अड्डा होते हुए खुटार, आठ- ककरा से रोडवेज बस अड्डा से पुवायां, दो- ककरा से रोडवेज बस अड्डा होकर निगोही और एक- ककरा से कांट होते हुए महिला पॉलीटेक्निक तक संचालित होती हैं। इन बसों का लोड फैक्टर 53 से 88 प्रतिशत तक आ रहा है, जिसकी बदौलत कमाई बढ़ी है।
विज्ञापन


बसें - रूट - लोड फैक्टर - कमाई
तीन - ककरा-रोडवेज बस अड्डा-बंडा -79 - 506735
दो - ककरा-रोडवेज बस अड्डा-बीसलपुर - 62 - 280960
चार - ककरा-बरेली मोड-जलालाबाद - 79 - 698510
तीन - ककरा-बरेली मोड-कटरा - 63 - 412285
दो - ककरा-रोडवेज बस अड्डा-खुटार - 67 - 303780
आठ - ककरा-रोडवेज बस अड्डा-पुवायां - 88 - 1336455
दो - ककरा-रोडवेज बस अड्डा-निगोही - 56 - 260160
एक - ककरा-कांट-महिला पॉलीटेक्निक - 53 - 115840

31 दिन में 91357 यात्रियों किया सफर
जुलाई के कुल 31 दिन में 91 हजार 357 यात्रियों ने ई-बस से सफर किया है। इनमें बंडा रूट की ई-बस में 10116, बीसलपुर रूट पर 6205, जलालाबाद रूट पर 17283, कटरा रूट पर 10560, खुटार रूट पर 6620, पुवायां रूट पर 31103, निगोही रूट पर 6787, महिला पॉलीटेक्निक रूट पर 2683 यात्रियों ने सफर किया।

40 मिनट से दो घंटे में एक ई-बस मिल रही
ई-बसों का संचालन अलग-अलग रूट पर किया जा रहा है। बंडा, बीसलपुर और खुटार रूट पर हर दो घंटे, जलालाबाद, कटरा, निगोही रूट पर प्रत्येक 40 मिनट, पुवायां के लिए हर 20 मिनट और महिला पॉलीटेक्निक के लिए हर 55 मिनट पर बसें उपलब्ध हैं।

25 ई-बसों का संचालन आठ रूटों पर हो रहा है। अब इन बसों का वातानुकूलित सफर लोगों को रास आने लगे हैं। डग्गामार में सफर करने के बजाय लोग इन बसों के आने का तय स्टाप पर इंतजार करते हैं। इसकी वजह से लोड फैक्टर बढ़ने से कमाई बढ़ी है। जुलाई में कुल लोड फैक्टर 74 व कमाई 39,15,625 रुपये हुई है। हालांकि यह पिछले माह की कमाई 41,33,965 व लोड फैक्टर 80 की अपेक्षा कुछ कम है। इसका कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ आना भी माना जा सकता है। - संदीप लाहा, प्रबंधक, शाहजहांपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed