फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pharmacist on leave, doctor in meeting, patients wandering around

Shahjahanpur News: फार्मासिस्ट अवकाश पर, डॉक्टर बैठक में गए, भटकते रहे मरीज

Sat, 20 Sep 2025 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist on leave, doctor in meeting, patients wandering around
शाहजहांपुर में शहरी प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र में दाेपहर में बंद डॉक्टर का चैंबर। संवाद
शाहजहांपुर। पुराने जिला अस्पताल में सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी में शुक्रवार को उपचार के लिए मरीजों को भटकना पड़ा। दोपहर में डॉक्टर बैठक में चले गए। फार्मासिस्ट के अवकाश पर होने के चलते मरीजों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

जलीकोठी स्थित पीएचसी पर एमबीबीएस डॉक्टर की तैनाती होने के चलते बिजलीपुरा, अंटा, जलालनगर, हयातपुरा समेत काफी मरीज पहुंचते हैं। यहीं पर एंटी रैबीज वैक्सीन भी लगाई जाती है। शुक्रवार को दिन में 1:40 बजे डॉक्टर कक्ष का गेट बंद मिला। दवा वितरण कक्ष की कुर्सियां भी खाली पड़ीं थीं।
विज्ञापन

कर्मचारी ने बताया कि डॉक्टर बैठक में गए हुए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में मरीज देखने वाले फार्मासिस्ट अवकाश पर हैं। डॉक्टर का इंतजार गेट पर बैठकर रईस अहमद कर रहे थे। उन्होंने बताया कि काफी देर से डॉक्टर नहीं हैं। वह आएं तो दवा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवधि में एक नहीं, बल्कि कई मरीजों को इंतजार करना पड़ा। कुछ इंतजार करते हुए लौट गए। सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि डॉक्टरों की काफी कमी है। शुक्रवार को कई बैठकें हुईं थीं। इसमें डॉक्टर शामिल हुए होंगे।

शाहजहांपुर में शहरी प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र में दाेपहर में बंद डॉक्टर का चैंबर। संवाद

शाहजहांपुर में शहरी प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र में दाेपहर में बंद डॉक्टर का चैंबर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed