{"_id":"677443f3591274096d02be66","slug":"permission-granted-to-build-a-railway-overbridge-at-kasrak-railway-crossingconstruction-will-begin-soon-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-134671-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कसरक रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मिली अनुमति...जल्द शुरू होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कसरक रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मिली अनुमति...जल्द शुरू होगा निर्माण
Wed, 01 Jan 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
कसरक रेलवे क्रॉसिंग आओबी निर्माण के लिए तैयारी शुरू। संवाद
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। मैनपुरी के बेवर से पीलीभीत तक चल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण कार्य के तहत कटरा और खुदागंज के बीच कसरक रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। निर्माण के दौरान रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर प्रशासन ने रूट डायवर्जन का प्लान बनाया है। लोगों को करीब आठ महीने तक लगभग पांच किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ जाएगा।
हाईवे का निर्माण कार्य सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) की ओर से कराया जा रहा है। मीरानपुर कटरा से खुदागंज के बीच हाईवे के चौड़ीकरण के कार्य के लिए सरकार की ओर से 2018 में मंजूरी मिली थी। पहले वन विभाग की तरफ से पेड़ हटाने में काफी समय लग गया। इसके बाद 2020 में जमीन का अधिग्रहण शुरू हुआ जो काफी धीमी गति से चला। वर्ष 2022 में निर्माण कार्य शुरू हो पाया। आरओबी यानी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जुलाई 2024 में ही पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन विलंब होता चला गया। रेलवे की अनुमति नहीं मिलने की वजह से दो वर्ष से आरओबी का काम रुका हुआ था। रेलवे ने संबंधित एजेंसी को आरओबी बनाने की अनुमति दे दी है। ओवरब्रिज के निर्माण में करीब आठ महीने का समय लग सकता है।
-- -- -
इन गांवों का आवागमन होगा प्रभावित
रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से अकबरपुर, अकबरी, फुलवा, हसनापुर, गाजीपुर, पच्चड़, कमालपुर उर्फ बख्तावरगंज, सैंदूपुर, अलियापुर, भुड़िया, कटैया, भौना, कपूरनगला, पिपरी, कपूरापुर, लिधौआ, भोजपुर, कसरक व शाहपुर खितौआ गांव के लोगों का आवागमन प्रभावित होगा। इन गांवों से कटरा और शाहजहांपुर की तरफ आने के लिए कसरक क्रॉसिंग के पास से रेलवे स्टेशन होते हुए कटरा लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर वाहन पहुंचेंगे। बरेली की ओर जाने के लिए लिए ग्राम कसरक से हुलासनगरा होते हुए वाहनों को निकाला जाएगा। लोगों को करीब पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा।-- --
विज्ञापन
वर्जन-
कसरक क्रॉसिंग पर रेलवे ने ओवरब्रिज बनाने की अनुमति दे दी है। क्षेत्र में रहने वाले लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए रूट डायवर्जन का प्लान तैयार किया गया है। जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
- प्रवेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
हाईवे का निर्माण कार्य सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) की ओर से कराया जा रहा है। मीरानपुर कटरा से खुदागंज के बीच हाईवे के चौड़ीकरण के कार्य के लिए सरकार की ओर से 2018 में मंजूरी मिली थी। पहले वन विभाग की तरफ से पेड़ हटाने में काफी समय लग गया। इसके बाद 2020 में जमीन का अधिग्रहण शुरू हुआ जो काफी धीमी गति से चला। वर्ष 2022 में निर्माण कार्य शुरू हो पाया। आरओबी यानी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जुलाई 2024 में ही पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन विलंब होता चला गया। रेलवे की अनुमति नहीं मिलने की वजह से दो वर्ष से आरओबी का काम रुका हुआ था। रेलवे ने संबंधित एजेंसी को आरओबी बनाने की अनुमति दे दी है। ओवरब्रिज के निर्माण में करीब आठ महीने का समय लग सकता है।
विज्ञापन
इन गांवों का आवागमन होगा प्रभावित
रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से अकबरपुर, अकबरी, फुलवा, हसनापुर, गाजीपुर, पच्चड़, कमालपुर उर्फ बख्तावरगंज, सैंदूपुर, अलियापुर, भुड़िया, कटैया, भौना, कपूरनगला, पिपरी, कपूरापुर, लिधौआ, भोजपुर, कसरक व शाहपुर खितौआ गांव के लोगों का आवागमन प्रभावित होगा। इन गांवों से कटरा और शाहजहांपुर की तरफ आने के लिए कसरक क्रॉसिंग के पास से रेलवे स्टेशन होते हुए कटरा लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर वाहन पहुंचेंगे। बरेली की ओर जाने के लिए लिए ग्राम कसरक से हुलासनगरा होते हुए वाहनों को निकाला जाएगा। लोगों को करीब पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा।