फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People threw stones at Vande Bharat train while smoking cigarettes...RPF caught them

Shahjahanpur News: सिगरेट पीते हुए वंदे भारत ट्रेन पर मारे पत्थर...आरपीएफ ने पकड़ा

Fri, 06 Jun 2025 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
People threw stones at Vande Bharat train while smoking cigarettes...RPF caught them
शाहजहांपुर। रोजा और शाहजहांपुर रेल लाइन के बीच में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ने वाले युवकों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। रेलवे सुरक्षा बल की गिरफ्त में आने के बाद दोनों माफी मांगने लगे। बोले कि उन्होंने सिगरेट पीते समय मजाक में पत्थर फेंके थे। उन्हें नहीं मालूम था कि वे अपराध कर रहे हैं।
विज्ञापन

30 मई को शाहजहांपुर से लखनऊ दिशा की ओर जाते समय मोहम्मदी रेलवे फाटक के नजदीक दो युवकों ने वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर मार दिए थे। पत्थर लगने से शीशा टूटने के साथ ही यात्री डर गए थे। कंट्रोल से सूचना आने के बाद आरपीएफ ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। आरपीएफ ने विवेचना करते हुए सुरागरसी की तो हथौड़ा के सामने कृष्णानगर कॉलोनी के दिव्यांशु उर्फ बासु व करन उर्फ निखिल का नाम सामने आया।
विज्ञापन

आरपीएफ ने दोनों को झाड़ियों में छिपे होने के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों को आरपीएफ पोस्ट लाया गया तो माफी मांगने लगे। बोले कि वह ठेला लगाने के बाद शाम को घर आकर रेलवे लाइन किनारे सिगरेट पीने के लिए गए थे। मजाक में पत्थर मार दिए थे। उन्हें अपराध की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed