फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People suffering from seasonal ailments visited the Chief Minister's Arogya Melas.

Shahjahanpur News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में मौसमी बीमारियों से पीड़ित लोग पहुंचे

Sun, 05 Jul 2026 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
People suffering from seasonal ailments visited the Chief Minister's Arogya Melas.
परौर में आरोग्य मेले में मरीजों की जांच करते डॉक्टर। संवाद
शाहजहांपुर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में मौसमी बीमारियों से पीड़ित लोग ज्यादा पहुंचे। सुबह से दोपहर बाद तक पीएचसी पर मरीजों समेत उनके साथ आए तीमारदारों की भीड़ रही। डॉक्टरों ने कई मरीजों की जांच कराई। बाद में सभी मरीजों को आवश्यक दवाएं देकर गर्मी और बरसात में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए परामर्श भी दिया।
विज्ञापन

तिलहर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह से मरीजों की भीड़ रही। राजनपुर पीएचसी में डॉ. अभिषेक जौहरी ने 55 मरीजों का उपचार किया। इससे पहले उन्होंने 15 मरीजों के रक्त के नमूने लेकर उनकी जांच कराई। रमापुर पीएचसी में डाॅक्टर का पद रिक्त होने के कारण फार्मासिस्ट संजीव कुमार ने 50 मरीजों का उपचार किया और 15 मरीजों की जांच भी की। मोहल्ला कुंवरगंज स्थित पीएचसी में डॉ. अनुराग गुप्ता ने 35 मरीज देखे। इनमें से दस मरीजों की जांच भी की। डॉक्टरों ने मरीजों को दिन में तेज धूप और रात में मच्छरों से बचाव करने की मरीजों को सलाह दी।
विज्ञापन

परौर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गत सप्ताह की तुलना में रविवार को आयोजित हुए आरोग्य मेले में कस्बा सहित दूरस्थ गांवों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। डॉ. दिनेश प्रताप सिंह ने सभी मरीजों की जांच कर ज्यादातर में खांसी, बुखार, एलर्जी, पेट दर्द, उल्टी दस्त आदि मौसमी रोगों से परेशान 12 मरीजों काे दवाएं देकर उनका उपचार किया गया। व्यवस्था में एएनएम बबली चौहान, एलटी योगेंद्र पाल सिंह, सतीश कुमार शर्मा, दिलीप कुमार सिंह, सुनील कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुदागंज। हसनापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे आरोग्य मेले में डॉ. फहीम खां ने 14 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें रोग के अनुसार दवाएं सुलभ कराईं। लैब टेक्नीशियन योगेंद्र पाल, फार्मासिस्ट कन्हैया लाल, एएनएम सोनम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed