फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People struggling with jam due to digging of sewer line, new traffic system will be implemented from today

सीवर लाइन की खोदाई से जाम से जूझ रहे लोग, नई यातायात व्यवस्था आज से होगी लागू

Tue, 08 Nov 2022 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
People struggling with jam due to digging of sewer line, new traffic system will be implemented from today
अंजान पुलिस चौकी मार्ग पर लगा जाम।
सुदामा चौराहा, इस्लामिया कॉलेज तिराहा होते हुए केरूगंज तक केवल दो पहिया वाहन जाएंगे
विज्ञापन

सड़क पर जहां चल रही है खोदाई वहां प्रतिबंधित रहेंगे चार पहिया
सोमवार को दिन भर जाम से जूझते रहे लोग, रेंगते रहे बाइक सवार
शाहजहांपुर। सीवर लाइन की खोदाई के कारण सोमवार को भी लोग जाम से जूझते रहे। तकरीबन एक हफ्ते से जाम से परेशान लोगों को राहत देने के लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। जिन मुख्य सड़क पर खोदाई का काम चल रहा है, वहां पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। यह प्लान सड़कों की खोदाई के लिहाज से बदलता रहेगा।
पुलिस ने एकल मार्ग की व्यवस्था के जरिये जाम से निपटने का प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत सुदामा चौराहा व इस्लामिया कॉलेज तिराहा से होते हुए केरूगंज तक केवल दो पहिया वाहन जा सकेंगे। अंटा चौराहे से केवल दो पहिया वाहनों को केरूगंज की तरफ प्रवेश दिया जाएगा। अंटा चौराहा से अंजान चौकी चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। चार खंभा, राजघाट तिराहा, कनौजिया तिराहा की तरफ से आने वाले वाहन (भारी वाहनों को छोड़कर) मालखाना तिराहे से बेरी तिराहा होते हुए अंटा चौराहा की तरफ आएंगे। मालखाना तिराहे से अंजान चौकी चौराहे की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। घंटाघर चौराहे से अंजान चौराहे की तरफ मालखाना मोड़ की तरफ सभी प्रकार के वाहन जा सकेंगे। भारी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

पांच मिनट की दूरी तय करने में लग रहे 15 मिनट
सड़क के साथ ही अब गलियां भी जाम से अछूती नहीं रहीं। पांच मिनट की दूरी तय करने में 15 मिनट लग रहे हैं। सोमवार को जब स्कूली बच्चे और लोग काम पर जाने के लिए निकले तो जाम का सामना करना पड़ा। घंटाघर पर अंजान चौकी के सामने सीवर लाइन की खोदाई शुरू कर दी गई। इस रोड पर पहले से ही यातायात का दबाव अधिक रहता है। सड़क पर डिवाइडर बनाया गया था। सीवर लाइन की खोदाई के लिए एक साइड को पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसके चलते दस मीटर की सड़क से लोगों को निकलना मुश्किल हो गया। सुबह से लेकर शाम तक बच्चे, बड़े, बुजुर्ग तक फंसे रहे। ई-रिक्शा, बाइक सवार, कार सवार तक रेंगते रहे। जाम खुलवाने के लिए होमगार्ड जूझते नजर आए। रोड जाम होने से लोगों ने गलियों से होकर निकलने का प्रयास किया, लेकिन गलियां तक ई-रिक्शों से पूरी तरह से जाम रहीं। सोमवार को जाम से बचाने के लिए खिरनीबाग चौराहा व जेल के पास रूट डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम को देखते हुए रूट डायवर्जन कर दिया गया है। उम्मीद है कि जाम की समस्या से राहत मिलेगी। जाम वाले कुछ प्वाइंट चिह्नित कर यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई जा रही है।
- एस.आनंद, एसपी

उधड़ी सड़कों को सही कराने की अफसरों को फुर्सत नहीं
शाहजहांपुर। नगरीय क्षेत्र में नगर निगम और जल निगम अपनी पूरी मनमानी पर उतर आए हैं। नगर की कई सड़कों पर सीवर लाइन का काम पूर्ण कर लिया गया। उस स्थान की सड़कें उधड़ी पड़ी हैं। उसके बाद भी सही नहीं कराया गया। इसके चलते लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। सीवर लाइन की खोदाई के पहले चरण में तारीन टिकली, कनौजिया अस्पताल, चौक और गलियों के अंदर खोदाई की गई थी। काफी दिनों जाम और धूल के चलते लोग दिक्क्तों से जूझे। काम पूर्ण होने के बाद भी उधड़ी सड़कों को ठीक कराने की कोशिश नहीं की गई। अधिकारी सड़क को सही कराने की बात को टालने में लगे हैं।


लिंक मार्ग पर खोदाई ने परेशानी में डाला
शहर के प्रमुख मार्ग या चौराहों पर सीवर लाइन की खोदाई नहीं हो रही है, बल्कि लिंक मार्ग भी खोदे जा रहे हैं। लोहारों वाले चौराहे से ककरा की ओर जाने वाली सड़क को ड्रिल मशीन से खोदा गया। ऐसे में लोहारों वाले चौराहों से जाम से जूझकर आए लोगों को नए पुल की तरफ जाने के लिए इंतजार करना पड़ा।

रविवार रात तक काम पूर्ण करने का समय दिया गया था। उधड़ी सड़कों को बनाने के लिए जल निगम से चर्चा की गई। बारिश की वजह से काम में कुछ देरी हुई है।
- संतोष शर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed