फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People of Church Colony are facing the problem of water drainage

Shahjahanpur News: जल निकासी की समस्या से जूझ रहे चर्च काॅलोनी के लोग

Thu, 09 Jan 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 09 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
People of Church Colony are facing the problem of water drainage
रोजा। चर्च काॅलोनी के लोग जल निकासी की समस्या से जूझ रहे हैं। बुधवार को पहली बार लगी महापौर जनता के द्वार : वार्ड चौपाल में आईं 25 शिकायतों में सबसे ज्यादा इससे ही संबंधित रहीं। महापौर अर्चना वर्मा ने निस्तारण के निर्देश देने के साथ स्थलीय निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


करीब साढ़े छह हजार मतदाता वाले वार्ड में चौपाल के दौरान रोजा के पूर्व चेयरमैन अजय गुप्ता ने चर्च कॉलोनी स्थित मोक्षधाम परिसर में सोलर प्लांट के सालों से बंद पड़े होने का शिकायती पत्र दिया। प्लांट को दोबारा शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

महापौर ने मोक्ष धाम पहुंचकर निरीक्षण किया, जहां बैटरी और इन्वर्टर आदि रखने वाले कमरे में ताला लटका मिला। चौकीदारों ने बताया कि कमरे की चाबियां नगर निगम में ही जमा हैं। महापौर और नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने ताले को तोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद जब ताले नहीं टूटे तो महापौर ने सहायक नगर आयुक्त अनवर अहमद खान को अपनी निगरानी में ताले खुलवाकर वीडियोग्राफी के साथ सोलर प्लांट की स्थिति देखने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद वे पानी के निकास की स्थिति को देखने पहुंचीं। चर्च काॅलोनी के घरों से निकलने वाला पानी एक तालाब में एकत्र होता है। उसको दमा नाले से जोड़ने के निर्देश दिए।
कॉलोनी वासियों के लिए नेशनल हाईवे तक 300 मीटर सड़क निर्माण कराने के लिए रास्ते का अवलोकन किया किया। क्षेत्रवासियों ने मोक्षधाम का जीर्णोद्धार कराने की मांग को लेकर भी प्रार्थना पत्र दिया। छुट्टा पशुओं और बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग भी की गई।


इस मौके पर अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, पार्षद नीतू जाटव, भाजपा के हनुमतधाम मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

----

जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में सुविधा शुल्क मांगने का आरोप

- रणधीर सिंह ने विकसित होने वाली नई कॉलोनियों में गृह व जल कर का करारोपण नहीं किए जाने, सुनीता सिंह ने कब्रिस्तान तक जाने के लिए पक्का रास्ता न होने, विवेक श्रीवास्तव ने पानी की किल्लत और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में सुविधा शुल्क की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई। इसी तरह से बलवीर सिंह ने बंदरों के आतंक, निशी ने चर्च के सामने बने नाले की चहारदीवारी न होने से अप्रिय घटनाएं घटने, सुजीत ने चर्च के सामने ही नाले के किनारे रोड का निर्माण, पवन कुमार सिंह ने वार्ड में कोई अस्पताल व सामुदायिक केंद्र व ओवरहेड टैंक न होने की समस्या से अवगत कराया। समस्याएं सुनकर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed