फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People drowned in the river at different places, four bodies recovered

Shahjahanpur News: अलग-अलग स्थानों पर नदी में डूबे लोग, चार शव बरामद

Thu, 14 Aug 2025 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
People drowned in the river at different places, four bodies recovered
शाहजहांपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर लोग नदी में डूब गए। चार शव बरामद हो गए हैं। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के दनियापुर में खन्नौत नदी में एक कंकाल भी उतराता मिला है।
विज्ञापन

जैतीपुर। थाना क्षेत्र के गांव डभौरा सिमरा निवासी 50 वर्षीय राजपाल की नदी में डूबने से मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब दस बजे वह अपने घर के बाहर बैठे थे। अचानक वह नदी के पानी में उतर गए और डूब गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद करीब चार किलोमीटर दूर शव तलाश कर बाहर निकाला। उनकी मौत से परिवार में मातम छाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

इसके अलावा जैतीपुर के धिमारपुरा गांव निवासी 25 वर्षीय अर्जुन बहगुल नदी के किनारे शौच करने गया था। पैर फिसलने से नदी में चला गया। ग्रामीण ने काफी देर तक में तलाश किया, लेकिन अर्जुन का पता नहीं चला है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। उनके पिता दाताराम के आंसू नहीं रुक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भावलखेड़ा। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के दनियापुर में खन्नौत नदी में कंकाल मिला है। कंकाल टापू में फंस गया था। सूचना आने पर हल्का प्रभारी अंकुर कुमार स्टीमर से मौके पर पहुंचे और निकालने का प्रयास शुरू किया। पुलिस कंकाल का डीएनए टेस्ट कराएंगे, जिससे पुरुष या स्त्री होने का पता लग सके।

युवक गहरे पानी में डूबा, परिजन ने नहीं कराया पोस्टमॉर्टम

बंडा। बौठा जमालपुर गांव में बुधवार को दोपहर तालाब में नहाने गया मुरारी लाल का 25 वर्षीय पुत्र अखिलेश गहरे पानी में डूब गया। उसके तहेरे भाई ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तालाब से बाहर लाने तक उसकी मौत हो गई। परिजन ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार दिया है। अखिलेश की मौत से पिता, उसकी पत्नी शीतल का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
इंदलपुर गांव से पांच दिन से लापता 48 वर्षीय हरद्वारी लाल का शव बुधवार शाम को जगन्नाथ देव स्थान के पास गोमती नदी में उतराता मिला। उनकी पत्नी शकुंतला देवी ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि हरद्वारी की मौत के मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। संवाद



नदी में डूबे दिव्यांग का शव बरामद

शाहजहांपुर। नदी में डूबे दिव्यांग युवक का शव बुधवार को बरामद हो गया।
निगोही क्षेत्र के गांव ऊनखुर्द निवासी 24 वर्षीय दिव्यांग युवक दिनेश मंगलवार को सुबह घरवालाें को बताए बिना कहीं चला गया था। उसके चाचा महेश ने पुलिस को बताया कि सुबह उसकी तलाश की तो गांव से करीब तीन किमी दूर कठिना नदी में उसका शव मिला। उसकी मौत से मां कन्या देवी, पिता श्याम पाल और चारों भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed