{"_id":"684f14cb7cc4a8fb57041d74","slug":"penalty-will-be-imposed-for-delay-in-construction-of-municipal-corporation-office-and-roadways-bus-stand-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-146085-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नगर निगम कार्यालय और रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण में देरी पर लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नगर निगम कार्यालय और रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण में देरी पर लगेगा जुर्माना
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एडीएम एफआर अरविंद कुमार ने न्यू ककरा सिटी में निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय और रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया। रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण में देरी होने पर कार्यदायी संस्था पर लागत का एक प्रतिशत का जुर्माना लगाया जाएगा। नगर निगम कार्यालय के निर्माण में देरी होने पर जून के बाद लागत का एक प्रतिशत जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं।
एडीएम ने निर्माणाधीन नगर निगम निगम कार्यालय का शनिवार शाम को निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि नगर निगम कार्यालय का निर्माण 43 करोड़ 39 लाख 57 हजार रुपये की लागत से हो रहा है। अनुबंध के अनुसार कार्य 24 मार्च 2024 में पूरा हो जाना चाहिए था। एडीएम ने सभी तलों पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण पाया गया।
सीएंडडीएस के अभियंता ने बताया कि ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य की गति धीमी होने पर अनुबंध का दो प्रतिशत अर्थदंड लगाया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान 30 से 40 श्रमिक कार्य करते पाए गए। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए कि अगले दो दिनों में श्रमिकों की संख्या नहीं बढ़ाई जाती है तो फर्म मै. स्काईलाइन इन्फावर्ल्ड प्रा. लि. लखनऊ पर अनुबंध का एक प्रतिशत अर्थदंड लगाया जाए।
विज्ञापन
नवंबर माह तक हर दशा में निर्माण कार्य पूरा करने के एडीएम ने निर्देश दिए। इसके बाद एडीएम ने रोडवेज बस स्टैंड के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। अनुबंध के अनुसार 22 जून 2025 तक कार्य पूरा करने का समय है। एडीएम ने निरीक्षण के दौरान कहा कि कार्य समय सीमा के अंदर पूरा नहीं होता है तो एक अनुबंध राशि में एक प्रतिशत का अर्थदंड लगाया जाए।