फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pedestrian Day will be celebrated on 21st December

Shahjahanpur News: 21 दिसंबर को मनाया जाएगा राहगीरी दिवस

Thu, 04 Dec 2025 10:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Pedestrian Day will be celebrated on 21st December
शाहजहांपुर। जनपद में राहगीरी दिवस का आयोजन 21 दिसंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में बैठक कर कार्यक्रम की कार्ययोजना तैयार की। सीडीओ ने बताया कि राहगीरी एक जन-उन्मुख और पर्यावरण-हितैषी आयोजन है। इसका उद्देश्य नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना, वाहन-रहित सड़कों को प्रोत्साहित करना और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।
यह आयोजन 21 दिसंबर को सुबह 6:30 से 10 बजे तक खिरनीबाग चौराहा पर आयोजित किया जाएगा। इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार का वाहन आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सीडीओ ने बताया कि राहगीरी दिवस को चार जोन में विभाजित किया गया है। इसमें किड जोन, यूथ जोन, सिटीजन जोन और वृहद जोन है।
विज्ञापन

इसमें अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। इस दौरान बीएसए दिव्या गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर, एआर कॉपरेटिव अखिलेश प्रताप सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed