फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pearl Lions collected 20 units of blood

लायंस पर्ल ने जुटाया 20 यूनिट ब्लड

Sun, 18 Oct 2015 08:47 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 18 Oct 2015 08:47 PM IST
विज्ञापन
Pearl Lions collected 20 units of blood
लायंस क्लब पर्ल ने अपना अभियान जारी रखते हुए रविवार को बृज पैथोलॉजी में रक्तदान कैंप लगाया। मासिक अभियान के अंतर्गत क्लब के सदस्यों के साथ अन्य दानदाताओं ने भी सहभागिता करते हुए कुल 20 यूनिट ब्लड डोनेट किया।
विज्ञापन

कैंप का शुभारंभ पूर्व मंडलाध्यक्ष संजय चोपड़ा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान इसलिए महादान की श्रेणी में आता है, क्योंकि इससे हम जरूरतमंद को नया जीवन दे सकते हैं। रक्तदान के बाद आत्मिक शांति की अनुभूति होती है। इसलिए रक्तदान जैसा महत्वपूर्ण कार्य हर किसी को करना चाहिए। अध्यक्ष डॉ. बावा सिंह ने रक्तदान के महत्व को समझाते हुए बताया कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन माह में एक बार रक्तदान कर सकता है। इससे किसी प्रकार की शारीरिक कमजोरी नहीं आती।
विज्ञापन

इसके बाद हर गोविंद मोदी, चंद्रेश, जगदीप गुप्ता, पंकज गुप्ता, सौरभ, मुर्शीद, अमित राघव, बॉबी चोपड़ा, रवि खंडेलवाल, विकास अग्रवाल, रीना अग्रवाल, सुंदरम शुक्ला समेत कुल 20 लोगों ने रक्तदान किया। सचिव डॉ. वीपी सिंह ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में जगजीत सिंह माटा, रजत अग्रवाल, रोमी आनंद, मनोज खुराना आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed