फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Peacock died due to electrocution in Nagaria Prayagpur

Shahjahanpur News: नगरिया प्रयागपुर में करंट लगने से मोर की मौत

Sat, 19 Aug 2023 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Peacock died due to electrocution in Nagaria Prayagpur
पुवायां। शुक्रवार को गांव नगरिया प्रयागपुर में करंट लगने से एक मोर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर वनकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव नगरिया प्रयागपुर में शुक्रवार दोपहर बाद रामकुमार के खेत में लगे ट्रांसफार्मर पर एक मोर आकर बैठ गया। इस दौरान बिजली आ जाने पर करंट लगने से मोर की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी सिंधौली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी वीरेश राव को दी। रेंजर ने वनकर्मियों की टीम को मौके पर भेजा। इसके बाद टीम ने मोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पशु अस्पताल के डॉक्टर के नहीं मिलने से मोर का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है।
विज्ञापन



15 दिन में करंट से तीन मोर की जा चुकी है जान

चार अगस्त को खुटार के गांव रुजहा कलां में ट्रांसफार्मर से करंट लगने से मोर की मौत हो गई थी। पांच दिन पूर्व पुवायां के गांव बसखेड़ा बुजुर्ग में भी करंट लगने से एक मोर की मौत हो गई थी। शुक्रवार को गांव नगरिया प्रयागपुर में करंट से मोर की मौत हो गई। 15 दिन में तीन मोरों की करंट से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रांसफार्मर खुले में रखे हुए हैं। इस कारण मोर उड़ते समय करंट की चपेट में आ जाते हैं और उनकी मौत हो जाती है। नगरिया प्रयागपुर में मोर की मौत की जानकारी पर टीम को भेजा गया था। डॉक्टर के नहीं मिलने के कारण मोर का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है।

- वीरेश राव, रेंजर सिंधौली क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed