{"_id":"6276bbb4bdd27456626c2e65","slug":"pavement-cleared-at-rajiv-chowk-of-puwayan-shahjahanpur-news-bly4840625129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में राजीव चौक पर खाली कराया फुटपाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां में राजीव चौक पर खाली कराया फुटपाथ
विज्ञापन
पुवायां में फुटपाथ पर दुकान लगाए फल विक्रेता को दुकान हटाने को कहते सीओ, एसडीएम
- फोटो : POWAYAN
पुवायां। एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव और सीओ बीएस वीरकुमार ने शनिवार को राजीव चौक के पास फुटपाथ पर कब्जा जमाए दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए फुटपाथ खाली कराया और फिर से फुटपाथ घेरने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
राजीव चौक से बंडा रोड, निगोही रोड, खुटार रोड और राजा मार्केट रोड पर तमाम फल, सब्जी, चाट विक्रेता कब्जा कर दुकानें सजा देते हैं। इस कारण अक्सर जाम जैसी स्थित बन जाती है। शनिवार को एसडीएम और सीओ पुलिस बल के साथ राजीव चौक पहुंचे और फुटपाथ पर कब्जा करने वाले जूस, गन्ने का रस, फल, सब्जी बेच रहे दुकानदारों को हटाया। चेतावनी दी गई कि फिर से फुटपाथ घेरा तो कार्रवाई की जाएगी। सुबह दुकानें हटवाने के बाद शाम को कुछ लोगों ने फिर से फुटपाथ पर ठेले आदि लगा लिए।
दस दिन पहले भी हटवाईं थीं दुकानें, फिर कब्जा
एसडीएम और सीओ ने 28 अप्रैल को राजीव चौक के आसपास फुटपाथ खाली कराया था और दुकानदारों को चेतावनी दी गई थी, लेकिन फिर से फुटपाथ कब्जाकर फल, सब्जी, जूस की बिक्री की जाने लगी। बताया जाता है कि दुकानदार अपनी दुकानों के आगे ठेले लगवा लेते हैं और ठेले वालों से रुपये वसूलते हैं। इस कारण फुटपाथ खाली नहीं हो पा रहा है।