फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Paush devotees took dip in the Ganga on the full moon in Daigat

ढाईघाट में पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Fri, 13 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 13 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Paush devotees took dip in the Ganga on the full moon in Daigat
शाहजहांपुर में गंगा स्नान करते लोग।
ढाईघाट में चल रहे माघ मेला में पौष पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा मइया में डुबकी लगाई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मेले में जरूरत के सामान की खरीददारी की। मेले का अगला प्रमुख पर्व मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। ढाईघाट गंगातट पर चल रहे माघ मेले के प्रथम प्रमुख पर्व पौष पूर्णिमा पर कड़ाके की सर्दी में भोर की किरण फूटने से पहले हर हर गंगे के उद्घोष के साथ शुरू हुआ गंगा स्नान का क्रम अपरान्ह दो बजे तक जारी रहा है। मेले में जिले के अलावा खीरी, पीलीभीत, हरदोई, बदायूं आदि जिलों से हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर आकर पर्व स्नान किया। श्रद्धालुओं ने पौष पूर्णिमा से गंगातट पर कल्पवास शुरू कर दिया है। पर्व स्नान करने दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने वापसी में प्रसाद स्वरूप मेले में जमकर खरीददारी की। महिलाओं और बच्चों ने श्रृंगार सामग्री के साथ ही जलेबी और चाट पकौड़ी का आनंद लिया। बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने मेले में कल्पवास कर रहे साधु-संतों के प्रवचन का लाभ उठाया।
विज्ञापन

बाईपास पर फसलें खड़ी होने से पार्किंग की समस्या
ढाईघाट मेले में बढ़ रही श्रद्धालुआें और उनके वाहनों की संख्या से मेला प्रबंधन/जिपं प्रशासन बेहद चिंतित हैं। मेले के पूर्वी व पश्चिमी बाईपास पर फसलें खड़ी होने और निर्माणाधीन गंगा के पक्के पुल के अतिक्रमण से वाहन पार्किंग की समस्या आ रही है। मेले का निरीक्षण करने आए जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी शिशुपाल सिंह यादव ने मेले के पश्चिम पार्किंग स्थल बनाये जाने के लिए निर्माणाधीन पक्के पुल के नीचे से यातायात शुरू करवाने के लिए पुल के जिम्मेदार अफसरों से बात की लेकिन बात नहीं बनी। जिला पंचायत प्रशासन का कहना है कि किसानों की खड़ी फसलों में बाईपास बनाना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed