{"_id":"5877c1a14f1c1b7940ba8b3c","slug":"paush-devotees-took-dip-in-the-ganga-on-the-full-moon-in-daigat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाईघाट में पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाईघाट में पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में गंगा स्नान करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाईघाट में चल रहे माघ मेला में पौष पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा मइया में डुबकी लगाई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मेले में जरूरत के सामान की खरीददारी की। मेले का अगला प्रमुख पर्व मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। ढाईघाट गंगातट पर चल रहे माघ मेले के प्रथम प्रमुख पर्व पौष पूर्णिमा पर कड़ाके की सर्दी में भोर की किरण फूटने से पहले हर हर गंगे के उद्घोष के साथ शुरू हुआ गंगा स्नान का क्रम अपरान्ह दो बजे तक जारी रहा है। मेले में जिले के अलावा खीरी, पीलीभीत, हरदोई, बदायूं आदि जिलों से हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर आकर पर्व स्नान किया। श्रद्धालुओं ने पौष पूर्णिमा से गंगातट पर कल्पवास शुरू कर दिया है। पर्व स्नान करने दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने वापसी में प्रसाद स्वरूप मेले में जमकर खरीददारी की। महिलाओं और बच्चों ने श्रृंगार सामग्री के साथ ही जलेबी और चाट पकौड़ी का आनंद लिया। बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने मेले में कल्पवास कर रहे साधु-संतों के प्रवचन का लाभ उठाया।
बाईपास पर फसलें खड़ी होने से पार्किंग की समस्या
ढाईघाट मेले में बढ़ रही श्रद्धालुआें और उनके वाहनों की संख्या से मेला प्रबंधन/जिपं प्रशासन बेहद चिंतित हैं। मेले के पूर्वी व पश्चिमी बाईपास पर फसलें खड़ी होने और निर्माणाधीन गंगा के पक्के पुल के अतिक्रमण से वाहन पार्किंग की समस्या आ रही है। मेले का निरीक्षण करने आए जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी शिशुपाल सिंह यादव ने मेले के पश्चिम पार्किंग स्थल बनाये जाने के लिए निर्माणाधीन पक्के पुल के नीचे से यातायात शुरू करवाने के लिए पुल के जिम्मेदार अफसरों से बात की लेकिन बात नहीं बनी। जिला पंचायत प्रशासन का कहना है कि किसानों की खड़ी फसलों में बाईपास बनाना उचित नहीं है।