{"_id":"68ce937ee623d939fc01e725","slug":"patients-with-fever-and-stomach-ache-increased-due-to-change-in-weather-and-contaminated-water-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-153207-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मौसम में बदलाव और दूषित पानी से बढ़े बुखार-पेटदर्द के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मौसम में बदलाव और दूषित पानी से बढ़े बुखार-पेटदर्द के मरीज
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में पिछले एक हफ्ते से मरीजों की संख्या बढ़ी है। अधिकतर मरीज बुखार, पेटदर्द और दस्त से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ मौसम में बदलाव के साथ ही दूषित पानी को इसकी प्रमुख वजह मान रहे हैं।
राजकीय मेडिकल में छह दिन में 11630 लोगों की ओपीडी हुई है। 20 सितंबर को 1758, 19 सितंबर को 2002, 18 सितंबर को 2053, 17 सितंबर को 1902, 16 सितंबर को 1854 और 15 सितंबर को 2061 पर्चे बने हैं। सुबह-शाम की हल्की ठंड, दिन की तेज धूप के साथ ही दूषित पानी लोगों को बीमार कर रहा है।
लगभग 40 प्रतिशत मरीज बुखार और पेटदर्द के रहे हैं। मेडिकल काॅलेज में मरीजों में इजाफा हुआ है। ट्रामा सेंटर में भी भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पहले 100 से 120 तक मरीज भर्ती हुआ करते थे, लेकिन अब यह संख्या 130 से 150 तक पहुंच गई है। शनिवार सुबह ओपीडी खुलने से पूर्व ही पंजीकरण काउंटर पर रोगियों और उनके तीमारदारों की लंबी कतार लग गईं।
विज्ञापन
हाल यह रहा कि काउंटर पर खड़े होने तक की जगह कम पड़ गई। मेडिसिन विभाग की ओपीडी में सबसे ज्यादा भीड़ रही। ओपीडी में आईं शहर की रहने वालीं माधुरी, रोजा की रहने वालीं शकुंतला, सेहरामऊ दक्षिणी की शिल्पी ने बताया कि बुखार आने पर दवा लेने आए हैं। पहले स्थानीय डॉक्टर को दिखाया था लेकिन बुखार नहीं उतरा।
--
पानी उबालकर पीएं, शरीर को ढककर निकलें
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मौसम में परिवर्तन हुआ है। सुबह-शाम मौसम में हल्की ठंडक है। बरसात और बाढ़ के बाद से पानी दूषित हुआ है। ऐेसे में लोग पानी काे उबालकर और छानकर पीएं। साथ ही खानपान पर विशेष ध्यान दें। ताजा खाना खाएं। बाहर की खुले खाद्य पदार्थों से परहेज करें। दाल का प्रयोग करें। साथ ही स्वच्छता को वरीयता दें।