फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Patients suffering from viral fever, fighting for beds

Shahjahanpur News: वायरल बुखार से तप रहे मरीज, बेड के लिए मच रही मारामारी

Mon, 10 Apr 2023 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from viral fever, fighting for beds
शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के चैंबर के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
सोमवार को 1677 मरीज ओपीडी में पहुंचे, पर्चा बनवाने को लगानी पड़ी लंबी लाइन
विज्ञापन

- पर्चा बनवाने, दवा लेने तक में कोरोना के टूटे नियम, डॉक्टरों के चैंबर के बाहर भी लगीं कतारें
- मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अस्पताल में अतिरिक्त बेड का किया गया इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। तापमान बढ़ने के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ने लगा है। वायरल बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों में एक सप्ताह से इजाफा हुआ है। एक दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल खुलने पर 1677 मरीजों ने पर्चा बनवाया। पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने तक में धक्कामुक्की की स्थिति रही। वहीं बेड के लिए मारामारी रही। अस्पताल प्रबंधन ने अतिरिक्त बेड डलवाए हैं।
मौसम परिवर्तन के साथ लोग वायरल बुखार की चपेट में आने शुरू हो गए हैं। निजी से लेकर सरकारी अस्पताल तक में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के खुलने पर मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को लंबी लाइनें लगानी पड़ीं। कई बार धक्का-मुक्की और नोकझोंक जैसी स्थिति भी बनी। इसके बाद डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा। डॉक्टरों के चैंबर के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। दवा लेने में मरीजों को काफी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन


350 मरीज भर्ती, बेड के लिए मारा-मारी
वायरल बुखार का सीजन शुरू होने के बाद एक बार फिर से अस्पतालों में बेड को लेकर मारा-मारी शुरू हो गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सोमवार को 350 मरीज भर्ती थे, जबकि 100 से अधिक मरीज प्रतिदिन ट्रामा सेंटर में आते हैं। ऐसी स्थिति में ट्रामा सेंटर से लेकर इमरजेंसी तक के बेड भर गए हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए करीब 25 बेड अतिरिक्त डलवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड के नियमों का पालन नहीं करा रहा अस्पताल
कोविड-19 का सक्रिय केस भले ही जिले में नहीं है। फिर भी सतर्कता बरतने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जोर दे रहे हैं, लेकिन राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोविड नियमों को लेकर पालन नहीं कराया जा रहा। मास्क नहीं लगाने के साथ ही दो गज की दूरी का पालन भी नहीं हो रहा। ऐसे में दवा लेने आने वाले संक्रमण लेकर लौट रहे हैं।

ये बरतें सावधानी
-मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए मच्छरदानी लगाकर सोएं
-मास्क का प्रयोग करें, यह वायरल बुखार व कोरोना से बचाएगा।
-पानी की मात्रा को बढ़ा दें, बाहरी और बासी चीजों के खाने से बचें।
-पेट के रोग से बचने के लिए तली-भुनी चीजों को खाने से परहेज करें।
(डॉ. एमएल अग्रवाल, फिजिशियन)

वायरल बुखार के चलते मरीजों की संख्या बढ़ गई। अस्पताल में मरीजों के लिए पर्याप्त बेड हैं। आने वाले मरीजों को भर्ती करने में कोई दिक्कत नहीं है।
- डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य-राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed