{"_id":"6225235f458fb366961668e9","slug":"passenger-death-in-punjab-mail-shahjahanpur-news-bly4774405198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब मेल में यात्री की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब मेल में यात्री की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली 13006 पंजाब मेल एक्सप्रेस में हरदोई के थाना बघौली के गांव पहाड़पुर निवासी किशोर कुमार की तबियत बिगड़ गई। कंट्रोल के आदेश के बाद ट्रेन को यहां रोककर रेलवे के डॉक्टर से उसका परीक्षण कराकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया। जहां उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
जियालाल का 30 वर्षीय पुत्र किशोर कुमार लुधियाना में टेलरिंग का काम करता था। वह काफी दिन से बीमार चल रहा था। शनिवार को लुधियाना से बालामऊ जाने के लिए किशोर अपने चाचा नरेश कुमार के साथ पंजाब मेल एक्सप्रेस में सवार हुआ था। बिजनौर के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जीआरपी थाना प्रभारी फजल उर रहमान खान ने बताया कि किशोर के बेहोश देखकर ट्रेन के एक यात्री ने टीईटी को सूचना दी। जिसके बाद कंट्रोल को मेसेज कराया। मेमो आने के बाद सुबह पौने आठ बजे ट्रेन लाइन नंबर दो पर रुकी। तब किशोर को ट्रेन से उतारकर रेलवे के डॉक्टर से परीक्षण कराया। हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।