फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Parshuram Jayanti district glitzy

जिले में धूमधाम से मनी परशुराम जयंती

Tue, 21 Apr 2015 11:17 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 21 Apr 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Parshuram Jayanti district glitzy
ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विसरात मार्ग स्थित संस्कृति केंद्र पर मंदिर में भगवान परशुराम का अभिषेक कर उनकी विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई। हवन पूजन के बाद हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात कर जीवन सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षक विधायक संजय मिश्रा ने परशुराम धाम के लिए एक लाख रुपये दान देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

हवन-पूजन के बाद हुई गोष्ठी में संस्थापक राजाराम मिश्र ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार, अनाचार बढ़ता है और धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होते हैं और दुष्टों का विनाश कर धर्म की स्थापना करते हैं। परशुराम ने भी माता-पिता की आज्ञाकारी संतान के रूप में नाम कमाते हुए आतताइयों का मानमर्दन किया। जिलाध्यक्ष केशव चंद्र मिश्र ने कहा कि भगवान के सभी अवतारों में परशुराम अद्वितीय थे। वह शस्त्र और शास्त्र दोनों विधाओं में पारंगत थे।
विज्ञापन

इस मौके पर शिक्षक विधायक संजय मिश्रा ने भगवान परशुराम को नमन करते हुए सामाजिक कार्यों के लिए एक लाख रुपये दान देते की घोषणा की। महामंत्री राकेश पांडेय के संचालन हुए कार्यक्रम में कुमार सभा के जिलाध्यक्ष अंबरीश शुक्ल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जेपी मिश्रा, रेनू मिश्रा, एनसी शुक्ला, डॉ. संजय पाठक, रामानंद दीक्षित, मुन्नालाल मिश्र, शिवराम शुक्ल, राजेश शुक्ल, डॉ. केके शुक्ला, डॉ. संजय पाठक, डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र, डॉ. विजय पाठक, बृजेश पांडेय, मंजू शुक्ला समेत बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद। मंगलवार को अक्षय तृतीया पर्व पर सुबह से लेकर देर रात तक भगवान परशुराम की यह नगरी उनके जयकारों से गुंजायमान रही। सुबह चार बजे भगवान परशुराम मंदिर से राधा कृष्ण संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में बड़ी संख्या में भक्तों ने पदयात्रा निकाली, जो भजन कीर्तन करती हुई पूरे नगर में घूमती हुई दोबारा मंदिर पर जाकर समाप्त हो गई। इसके बाद मंदिर से ही भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकली।
परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर पूरे नगर में भारी उत्साह था और शोभायात्रा गुजरने वाले स्थानों पर उसके स्वागत के लिए जगह-जगह तोरणद्वार बनाए गए तथा पूरे रास्ते को सजाया गया। शोभायात्रा गुजरने के दौरान लोगों ने जगह-जगह देव स्वरूपों की आरती उतारी तथा पूजन कर उनका भोग लगाया, जबकि तमाम भक्तों ने पुष्प बरसाकर भगवान के स्वरूपों का स्वागत किया। शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण के बाद पुन: मंदिर पर आकर विसर्जित हो गई।
शोभायात्रा में शिक्षक विधायक संजय मिश्र, पालिका चेयरमैन संजय पाठक, मुन्नू लाल मिश्र, मनोज अग्निहोत्री समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जबकि परशुराम जयंती से जुड़े कार्यक्रमों में परशुराम जन्म भूमि प्रबंध समिति के विनोद चंद्र शर्मा, गोपाल मोहन द्विवेदी, रामू अग्निहोत्री, शिवम गुप्ता, संजीव शुक्ला, राजवीर सिंह, प्रेमपाल गुर्जर, टीटू भारद्वाज, परशुराम सर्वजन कल्याण समिति के प्रदीप मिश्र, अमित सिंह, अमित दीक्षित, राजीव द्विवेदी, गुल्लू मिश्रा, विक्कू पाण्डेय के अलावा गौरव राघव, हरीश शुक्ला राजू मिश्रा का बराबर सहयोग रहा।



भंडारे के साथ ही रामताल में हुआ दीपदान
शाहजहांपुर। दोपहर बाद से मंदिर प्रांगण स्थित धर्मशाला में भंडारा शुरू हुआ, जो देर रात तक चला। भंडारे में नगर के आसपास गांवों के लोगों ने प्रसाद छका। इस बीच शाम को मंदिर के पास स्थित रामताल में दीपदान हुआ तथा रात में नगरवासियों न अपने-अपने घरों तथा प्रतिष्ठानों पर दीप जलाकर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed