फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Parking empty, vehicles parked on the road, people struggling with traffic jam

Shahjahanpur News: बादल छाए रहने से दिन में हुआ ठंड का अहसास

Fri, 01 Dec 2023 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Parking empty, vehicles parked on the road, people struggling with traffic jam
ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहन कर जाते दंपती। संवाद
शाहजहांपुर। दिन में बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस कारण लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होने की संभावना है। बारिश से गेहूं की फसल को फायदा होगा।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।
विज्ञापन


फसलों के लिए मौसम फायदेमंद
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि बादल छाए रहने, तापमान में गिरावट और कोहरे से रबी सीजन की सभी फसलों को फायदा है। अगर अधिक कोहरा गिरता है तो आलू की फसल में झुलसा रोग लगने की संभावना रहेगी। पानी गिरने से गेहूं की फसल को सबसे अधिक फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में सामान्य से अधिक तापमान
नवंबर के अंतिम सप्ताह में सामान्यत: अधिकतम तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच होना चाहिए। वर्तमान में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, दिसंबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य पर पहुंच जाएगा।

पिछले पांच दिन में तापमान की स्थिति
दिन अधिकतम न्यूनतम
शनिवार 27.5 11.8
रविवार 28.1 12
सोमवार 23.3 15.2
मंगलवार 26.4 14.6
बुधवार 27 14.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed