फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The old man parked his bike on the bridge, wrote his wife's phone number on the petrol tank and jumped into the river

Shahjahanpur News: पुल पर बाइक खड़ी कर बुजुर्ग ने पेट्रोल टंकी पर लिखा पत्नी का फोन नंबर और नदी में लगा दी छलांग

Tue, 09 Sep 2025 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The old man parked his bike on the bridge, wrote his wife's phone number on the petrol tank and jumped into the river
खन्नौत नदी के पुल पर खड़ी आदित्य सक्सेना की बाइक। संवाद
शाहजहांपुर। पुल पर बाइक खड़ी करने के बाद पेट्रोल की टंकी पर पत्नी का मोबाइल नंबर लिखकर बुजुर्ग ने खन्नौत नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बाइक पर लिखे नंबर को डायल कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। एसडीआरएफ और पीएसी की टीम बुजुर्ग की तलाश कर रही हैं लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल रहा।
विज्ञापन


थाना रोजा क्षेत्र में हथौड़ा गांव के पास स्थित एकता नगर कॉलोनी निवासी आदित्य सक्सेना (62) बरतारा स्थित विनोबा सेवा आश्रम में मैनेजर हैं। पुराने जिला अस्पताल के पास रहने वाले उनके भाई डॉ. अरुण सक्सेना ने बताया कि उनके भाई अवसाद में चल रहे हैं। उनका इलाज कराया जा रहा था।
विज्ञापन


उनकी भाभी इंदु भी बीमार चल रही हैं। उनके शरीर में हीमोग्लोबिन पांच रह गया है। उन्होंने बताया कि आदित्य सुबह बाइक लेकर घर से निकल गए। किसी युवक ने उनकी भाभी को फोन करके बताया कि लाल बाइक से आया एक व्यक्ति खन्नौत नदी में कूद गया है। उनकी बाइक पर यह नंबर लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के पहुंचने से पहले मौके पर थाना सदर बाजार पुलिस की टीम पहुंच गई। पुलिस की सूचना पर प्रशासन ने तुरंत एसडीआरएफ और पीएसी की फ्लड यूनिट को मौके पर भिजवाया।

पुलिस ने भी लिखे हुए नंबर पर कॉल कर परिजनों को जानकारी दी। आदित्य सक्सेना की तलाश में दो टीमें स्टीमर के साथ लगी हुईं हैं।
--
घटनास्थल पर पहुंची पत्नी हुईं बदहवास
सबसे पहले घटनास्थल पर आदित्य सक्सेना के भाई डॉ. अरुण सक्सेना और उनकी पत्नी नीरू सक्सेना पहुंचे। कुछ देर में रिश्तेदारों की मदद से आदित्य सक्सेना की पत्नी इंदु सक्सेना पहुंचीं। पति के नदी में कूदने की जानकारी होने पर वह बदहवास हो गईं। आदित्य सक्सेना की बेटी श्रेया जीएफ कॉलेज से एमएससी कर रही है। रविवार को बरेली में उसका प्रारंभिक अर्हता का पेपर था। सोमवार को दोपहर में वह बरेली से सीधे घटनास्थल पर पहुंची और पिता के नदी में कूदने की बात सुनकर बदहवास हो गई। उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के लोग आदित्य के सही सलामत होने की कामना कर रहे हैं।
--
गर्रा नदी में एक कूदा, दो ने की कोशिश

शाहजहांपुर। गर्रा नदी में एक व्यक्ति कूद गया तो दो ने कूदने की कोशिश की। सभी को बचा लिया गया।
चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला मेहमान शाह निवासी चांद मियां का पत्नी से विवाद हो गया था। वह रविवार को सुबह दस बजे मोक्षधाम पुल पर आया और रेलिंग पर चढ़ गया। यह देख लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर राजघाट चौकी प्रभारी सुशांत राजपूत मौके पर आ गए। उन्होंने समझा बुझाकर उसे नीचे उतारा।
रात करीब 10:30 बजे मोहल्ला अजीजगंज निवासी विमल राठौर भी पत्नी से विवाद के बाद नशे में पुल के नीचे उतर गया। नदी के पास जाकर कूदने ही वाला था कि राजघाट पुलिस ने उसे रोक लिया। परिजनों को बुलाकर सुपुर्दगी में दे दिया। वहीं, सोमवार को सुबह करीब 10 बजे चौक कोतवाली इलाके की गिहार बस्ती निवासी राजू भी गर्रा नदी में कूद गया। पुलिस ने स्टीमर से तत्काल ही उसकी तलाश शुरू कराई। गनीमत रही कि थोड़ी ही दूरी पर उसे सकुशल नदी से निकाल लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके पास पैसे खत्म हो गए थे। इसीलिए वह नदी में कूद गया। संवाद

--
एक हफ्ते में नदी में डूबे लोग

- 6 सितंबर : गर्रा नदी के अजीजगंज पुल से चचेरी-तहेरी बहने कूद गईं। दोनों की तलाश की जा रही है।
- 6 सितंबर : रोजा के लोधीपुर स्थित खन्नौत नदी के पुल से एक महिला ने कूदने की कोशिश की थी, उसे बचा दिया गया।
- 7 सितंबर : रील बनाने के दौरान तिलहर के घुसवारी गांव के कमल व रिंकू बाढ़ के पानी में बह गए। आठ सितंबर को दोनों के शव मिले।
- 7 सितंबर : परिवार वालों से परेशान एक युवक ने गर्रा पुल से कूदने की कोशिश की, लेकिन वहां पर मौजूद लोगों ने बचा लिया।
- 8 सितंबर : रोजा की एकता कॉलोनी निवासी आदित्य सक्सेना ने लोधीपुर के खन्नौत नदी पुल से छलांग लगा दी। तलाश जारी है।
-20 अगस्त : गर्रा नदी के ककरा के पुल से युवती ने नदी में छलांग लगा दी थी। अगले दिन उसका शव मिला था।

खन्नौत नदी के पुल पर खड़ी आदित्य सक्सेना की बाइक। संवाद

खन्नौत नदी के पुल पर खड़ी आदित्य सक्सेना की बाइक। संवाद

खन्नौत नदी के पुल पर खड़ी आदित्य सक्सेना की बाइक। संवाद

खन्नौत नदी के पुल पर खड़ी आदित्य सक्सेना की बाइक। संवाद

खन्नौत नदी के पुल पर खड़ी आदित्य सक्सेना की बाइक। संवाद

खन्नौत नदी के पुल पर खड़ी आदित्य सक्सेना की बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed