शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों का मर्जर होने के कारण जिले में ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी है। मिर्जापुर विकास खंड के ग्राम कुंडरी के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय काे दूर प्राथमिक विद्यालय में विलय किए जाने पर ग्रामीणों ने विरोध किया।
इस आदेश को निरस्त करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बीएसए को भेजे पत्र में बताया कि गांव से दूसरे स्कूल की दूरी डेढ़ किलोमीटर है। गांव रामगंगा के किनारे होने के कारण बरसात में चारों तरफ पानी भर जाता है। ऐसी स्थिति में दो माह तक बच्चों को पड़ोसी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय कुंडरी प्रथम पहुंचना असंभव है।
वर्तमान में विद्यालय में छात्र संख्या 54 है। छह बच्चों के आधार कार्ड बनवाने को जन्म प्रमाणपत्र बनवाने को कागज ब्लाॅक संसाधन केंद्र मिर्जापुर पर जमा है। विश्वास है कि नामांकन लगभग 70 हो जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में संजय, राजीव, संतराम, पंकज कुमार, प्रांशू, मोती, कमलेश, कल्लू आदि शामिल रहे। संवाद