फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Paramilitary force will be deployed at sensitive booths, district boundaries will remain sealed

Shahjahanpur News: संवेदनशील बूथों पर तैनात रहेगी पैरामिलिट्री फोर्स, जिले की सीमाएं रहेंगी सील

Sun, 12 May 2024 04:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 12 May 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Paramilitary force will be deployed at sensitive booths, district boundaries will remain sealed
शाहजहांपुर में पुलिस लाइंस में ब्रीफिंग में बोलते डीएम उमेश प्रताप ​सिंह। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था कराते हुए पैरामिलेट्री फोर्स तैनात की गई है। मतदान के दौरान जिले की सीमाएं भी सील रहेंगी। पुलिस लाइंस में डीएम उमेश प्रताप सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा ने ब्रीफिंग कर ड्यूटी के बारे में बताया।
विज्ञापन

13 मई को जिले के 2481 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव कराने के लिए 708 दरोगा, 4736 हेड कांस्टेबल, 132 महिला कांस्टेबल, 4559 होमगार्ड व 25 कंपनी सेंट्रल पुलिस बल पहुंच गया। जिले में 333 संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथ चिह्नित किए थे। यहां पर पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियाें के अनुसार, बाहर से आए पुलिस फोर्स को मतदान केंद्र परिसर में सुरक्षा के लिए लगाया है। स्थानीय फोर्स बाहरी व्यवस्था, क्यूआरटी, बैरियर आदि की ड्यूटी संभालेंगी। सुरक्षा की दृष्टि से रविवार को जिले की सीमाएं सील कर दी जाएंगी। शनिवार को पुलिस लाइंस सभागार में डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी अशोक मीणा ने ब्रीफ किया। उन्होंने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष कराना पहली प्राथमिकता है। शांतिपूर्ण मतदान कराना है। ईवीएम जमा होने तक ड्यूटी को नहीं छोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम प्रशासन संजय कुमार, नगर आयुक्त बिपिन कुमार, एसपी सिटी संजय कुमार, एसपी देहात मनोज अवस्थी आदि मौजूद रहे।
------------
आज से मतदान केंद्रों की सुरक्षा संभालेगी फोर्स
-चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रविवार को रवाना होने हो जाएगी। पोलिंग पार्टियों के साथ सुरक्षा कर्मी अपने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को संभाल लेंगे। इसके लिए सारी तैयारियाें को पूरा कर लिया गया।
-----------------

शाहजहांपुर में पुलिस लाइंस में ब्रीफिंग में बोलते डीएम उमेश प्रताप सिंह। स्रोत: पुलिस

शाहजहांपुर में पुलिस लाइंस में ब्रीफिंग में बोलते डीएम उमेश प्रताप सिंह। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed