फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pantoon Bridge

कोलाघाट के पैंटून पुल पर आज दोपहर से शुरू हो जाएगा पैदल आवागमन

Fri, 17 Dec 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Pantoon Bridge
मिर्जापुर में रामगंगा में बनाया जा रहा पैंटून पुल। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र में रामगंगा पर कोलाघाट के पास निर्माणाधीन पैंटून पुल पर पैदल आवागमन शुक्रवार दोपहर से शुरू हो जाएगा। पुल का कुछ काम शेष रहने के कारण उसे बृहस्पतिवार को यातायात के लिए नहीं खोला जा सका। अधिकारियों के अनुसार पुल के पैंटून पर लगाए गए पटले एंगिल से कसने और रेलिंग बनाने का काम पूरी रात कराया जाएगा।
विज्ञापन

गत 29 नवंबर की रात पुल का सात नंबर पिलर धंसने के कारण पुल टूटकर तीन हिस्सों में बंट गया था। तभी से न केवल यहां से बदायूं के रास्ते मुरादाबाद, दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों का यातायात ठप हो गया है। यही नहीं, आसपास के सैकड़ों गांवों के लोगों को करीब 40 किमी का अतिरिक्त फेरा लगाकर जिला मुख्यालय तक आना-जाना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त पुल के पास रामगंगा के दोनों किनारों पर बालू की बोरियां और मिट्टी डालकर पैंटून पुल की एप्रोच रोड गत सप्ताह बनाई जा चुकी है।
विज्ञापन

18 दिसंबर को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय होने के बाद लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड-1) के अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी पुल के निर्माण में तेजी लाने के लिए कई सहायक और अवर अभियंताओं की ड्यूटी लगाई है। एक्सईएन चौधरी के अनुसार बृहस्पतिवार को शाम तक रामगंगा की चौड़ाई में सेट किए गए सभी पैंटून के ऊपर पटले डालकर उन्हें आपस में जोड़ने को लोहे के मजबूत एंगिल से कसा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी छह पैंटून के पटले कसे जाने शेष हैं। उन्होंने बताया कि यह काम पूरी रात कराया जाएगा और इसके तुरंत बाद पुल के दोनों ओर वाहनों की सुरक्षा के लिए रेलिंग बनाने का काम शुरू करा दिया जाएगा। एक्सईएन के अनुसार शुक्रवार दोपहर दो बजे से पैंटून पुल पैदल यात्रियों के लिए चालू कर दिया जाएगा और बाद में देर शाम तक अन्य हल्के वाहन भी पुल से निकलने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed