फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pantoon bridge jammed in Kolaghat, people upset in summer

कोलाघाट में पैंटून पुल पर लगा भीषण जाम, गर्मी में परेशान हुए लोग

Mon, 18 Apr 2022 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Pantoon bridge jammed in Kolaghat, people upset in summer
चैत्र पूर्णिमा पर्व पर कोलघाट में सिंगल लाइन पैंटून पुल पर लगा जाम में जूझते श्रद्धालु - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। चैत्र पूर्णिमा पर ढाईघाट गंगातट पर स्नान और श्री जानकी महाराज मेला, कीलापुर जाने वाले श्रद्धालुओं को कोलाघाट में जाम में फंसकर परेशान होना पड़ा। रामगंगा नदी पर बने सिंगल लाइन पैंटून पुल पर तकरीबन दो घंटे तक जाम में लोग फंसे रहे। तेज धूप और तपते रेतीले कच्चे रास्ते में भूख-प्यास से जूझते श्रद्धालुओं ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद किसी तरह जाम खुलवाया तब श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शनिवार को चैत्र पूर्णिमा के पर्व पर ढाईघाट में गंगा स्नान पर हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं कीलापुर में श्रीजानकी महाराज के देवस्थान पर विशाल मेला लगता है। इनमें शामिल होने के लिए जिले के अलावा आसपास जिलों के लोग भी पहुंचते हैं। अधिकांश श्रद्धालु ढाईघाट में गंगास्नान के बाद कीलापुर मेले में देवस्थान पर मत्था टेकने जाते हैं। शनिवार को जलालाबाद-ढाईघाट मार्ग पर पड़ने वाले कोलाघाट में रामगंगा नदी के सिंगल लाइन पैंटून पुल पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से जाम लग गया। सुबह दस बजे से लगे जाम में फंसे हजारों श्रद्धालु तेज धूप के कारण परेशान हो गए। पैंटून पुल के दोनों ओर लगभग दो घंटे तक श्रद्धालु जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

मिर्जापुर थाने की पुलिस को किसी ने जाम लगने की सूचना दी। थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed