फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Panic in Bhartauli due to Ramganga's erosion; villagers begin dismantling their houses.

Shahjahanpur News: रामगंगा के कटान से भरतौली में दहशत, ग्रामीणों ने मकान तोड़ने शुरू किए

Mon, 24 Aug 2026 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Panic in Bhartauli due to Ramganga's erosion; villagers begin dismantling their houses.
जलालाबाद के भरतौली गांव में तोड़ा गया मकान। स्रोत : जागरूक पाठक
जलालाबाद / मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। उफनाई रामगंगा का कटान अब गांवों के लिए खतरा बन गया है। जलालाबाद क्षेत्र के भरतौली गांव में नदी की धारा तेजी से कटान करती हुई मकानों के करीब पहुंच गई है। भयभीत ग्रामीणों ने कटान की जद में आए अपने मकानों को खुद तोड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सिंचाई विभाग के अभियंताओं को तत्काल फौरी उपाय करने के निर्देश दिए। विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने भी गांव पहुंचकर ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार रामगंगा की धारा भरतौली गांव से कुछ मीटर दूर रह गई है। वीरपाल, वीरेश सिंह, रामप्रकाश और कमलेश शर्मा ने बताया कि नदी कई मीटर भूमि काटते हुए गांव की ओर बढ़ रही है। भरतौली के पास रामपुर, रत्नापुर और वजीरपुर गांवों पर भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशनपाल, कौशल सिंह और इंद्रपाल ने कटान की जद में आने पर मकान तोड़ना शुरू कर दिए हैं। विधायक ने बताया कि नदी को पुराने स्थान पर लाने के लिए ड्रोन मैपिंग टीम गठित कराई गई है। रिपोर्ट के आधार पर नदी की धारा मोड़ने की परियोजना तैयार की जाएगी।
उधर, गंगा और रामगंगा में उफान से बाढ़ का संकट लगातार बढ़ रहा है। जलालाबाद-शमसाबाद स्टेट हाईवे पर चौरा गांव के पास करीब 150 मीटर सड़क पानी में डूब गई है। पैलानी उत्तरी, आजादनगर, इस्लामनगर और मस्जिदनगला में पानी घरों के दरवाजे तक पहुंच गया है। संपर्क मार्ग डूबने से ग्रामीण नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं। पशुओं के लिए चारे का संकट भी खड़ा हो गया है।

परौर के मोहनपुर गांव के पास भी रामगंगा का पानी पहुंच गया है। खेत और चारागाह डूबने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। प्रशासन का कहना है कि दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे हैं और टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। एसडीएम कलान आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गंगा नदी खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे बह रही है तो रामगंगा 61 सेंटीमीटर नीचे हैं। फिलहाल खतरे जैसी स्थिति नहीं है। प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।

जलालाबाद के भरतौली गांव में तोड़ा गया मकान। स्रोत : जागरूक पाठक

जलालाबाद के भरतौली गांव में तोड़ा गया मकान। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed