फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Panic among villagers after two crocodiles were spotted in the pond of Dhulliya village.

Shahjahanpur News: धुल्लिया गांव के तालाब में दो मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

Sun, 09 Aug 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Panic among villagers after two crocodiles were spotted in the pond of Dhulliya village.
निगोही। धुल्लिया गांव के तालाब में शनिवार की शाम दो मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव वालों ने वन विभाग को सूचना दी है, लेकिन शाम तक विभागीय टीम गांव नहीं पहुंची।
विज्ञापन

धुल्लिया निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य शाहिद उर्फ गुड्डू के अनुसार शाम करीब छह बजे गांव के पूरब नहर के पास तालाब के किनारे सूखे स्थान पर दो मगरमच्छ दिखने पर उन्होंने शोर किया तो वे तालाब में चले गए। सूचना मिलते ही लोगों का हुजूम तालाब के किनारे लग गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अपने छोटे बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया और मवेशियों को भी तालाब के किनारे जाने से रोकना शुरू कर दिया। माना जा रहा है कि पास में बह रही कठिना नदी से दोनों मगरमच्छ निकलकर गांव तक आ गए। वन विभाग के रेंजर अनिल कुमार के अनुसार रविवार को सुबह मगरमच्छ पकड़ने के लिए विभागीय टीम को गांव भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed