{"_id":"605e2ef48ebc3e8c911c8295","slug":"panchayat-chunaaav-shahjahanpur-news-bly4420421154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत चुनाव: 17 से शुरू होंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत चुनाव: 17 से शुरू होंगे नामांकन
विज्ञापन
शाहजहांपुर में होने वाले जिलापंचायत चुनावों को लेकर नामाकंन पत्रो के ब्लॉकों में भेजने के लिए ब?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 17 अप्रैल से नामांकन शुरू हो जाएंगे। 29 अप्रैल को शाहजहांपुर में मतदान होगा और दो मई को मतगणना होगी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यक्रम की तस्वीर शुक्रवार को साफ हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा उनके सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों के सामान्य निर्वाचन, जो न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हों और ऐसी ग्राम पंचायतें जिनका कार्यकाल छह माह से अधिक अवशेष हों, को छोड़कर समय सारिणी से कराए जाएंगे।
चौथे चरण में जिले में चुनाव कराए जाएंगे। 17 और 18 अप्रैल को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक नामांकन कराया जाएगा। 19 और 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 21 अप्रैल को उम्मीदवारी वापस लेने का दिन होगा। 21 अप्रैल को दोपहर तीन बजे से प्रतीक आवंटन का काम शुरू होगा। 29 अप्रैल को मतदान होगा। दो मई को सुबह आठ बजे से मतगणना का काम शुुरू किया जाएगा। 27 मार्च से नामांकन पत्रों का विक्रय किया जाएगा। सामान्य निर्वाचन में नामांकन पत्रों के विक्रय, नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उनकी संवीक्षा, उम्मीदवारी वापस लेने और चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य संबंधित विकास खंडों में किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य के नामांकन पत्रों का विक्रय आदि जिला मुख्यालय पर होगा। प्रधान, सदस्य और बीडीसी सदस्यों के मतों की गणना और परिणाम की घोषणा ब्लॉक मुख्यालय के अंतर्गत निर्धारित मतगणना स्थल पर की जाएगी। जिला पंचायत के सदस्यों के मतों की गणना विकास खंड के अंतर्गत निर्धारित मतगणना स्थल पर की जाएगी तथा परिणाम जिला पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी। समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। जिला पंचायत के सदस्य पद का नामांकन कलक्ट्रेट परिसर में न्यायालय परिसर में न्यायालय चकबंदी अधिकारी, सदर के कक्ष संख्या-9 में दाखिल/प्राप्त किए जाएंगे तथा नामांकन पत्रों की बिक्री कार्यालय जिला पंचायत से की जाएगी।
विज्ञापन
विकास खंड प्रधान सदस्य ग्राम पंचायत सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला पंचायत
मदनापुर 70 840 72 क्रमांक 35, 36
ददरौल 74 888 82 40,41,42
कांट 64 778 66 37,38,39
भावलखेड़ा 89 1119 118 43,44,45,46,47
जलालाबाद 82 986 95 31,32,33,34
मिर्जापुर 55 685 73 28,29,30
कलान 56 720 75 25,26,27
सिंधौली 87 1043 88 10,11,12
बंडा 80 964 85 3,4,5,6
खुटार 59 697 54 1,2
पुवायां 78 920 77 7,8,9
खुदागंज 65 789 69 16,17,18
जैतीपुर 62 758 69 22,23,24
निगोही 77 923 75 13,14,15
तिलहर 71 841 71 19,20,21
योग 1069 12951 1169 47