{"_id":"60491bea8ebc3e59115025de","slug":"panchayat-chunaaav-shahjahanpur-news-bly440143024","type":"story","status":"publish","title_hn":"अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया और खामियां मिलने पर संबंधित से तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।
बुधवार को एसडीएम सुरेंद्र सिंह, सीओ परमानंद पांडे, कोतवाल प्रवीन सोलंकी ने बिलहरी, हरभानपुर, डभौरा, रानी खिरिया, बंधा आदि बूथों पर जाकर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने केंद्रों पर शौचालय, विद्युत व्यवस्था, पीने का पानी और भवन का जायजा लिया। कुछ बूथों पर रैंप क्षतिग्रस्त मिलने पर संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक को मरम्मत कराने के लिए निर्देश दिए। इसके साथ ही अति संवेदनशील बूथों पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों के साथ बैठक लेकर मतदान के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखें। एसडीएम ने पुलिस को आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की सूची बनाने एवं शत-प्रतिशत शस्त्र जमा कराने के साथ ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए हैं।