फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Panchayat by-elections voting for four Pradhan and one BDC posts in Shahjahanpur

पंचायत उपचुनाव: शाहजहांपुर में चार प्रधान और एक बीडीसी पद के लिए मतदान, मतदाताओं में दिखा उत्साह

Wed, 19 Feb 2025 01:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Feb 2025 01:25 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले में पंचायत उपचुनाव में बुधवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। शुरुआत में वोटिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी रही लेकिन दस बजे से 12 बजे के बीच मतदान की रफ्तार बढ़ी। 

विज्ञापन
Panchayat by-elections voting for four Pradhan and one BDC posts in Shahjahanpur
मतदान के बाद स्याही का निशान दिखातीं मतदाता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में चार प्रधान और एक बीडीसी पद के उपचुनाव में बुधवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। पांच पदों के लिए 17 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। पांच पदों के लिए होने वाले चुनाव में 7718 वोटर वोट डाल रहे हैं। इसके लिए नौ मतदान केंद्र और 14 मतदेय स्थल बनाए गए। इसके लिए 14 पोलिंग पार्टियां लगाई गईं। इनमें जलालाबाद के मऊ रसूलपुर, मिर्जापुर के मझारा बढ़ऊ, सिंधौली के महाऊ दुर्ग, पुवायां के हरना नगला में प्रधान पद के लिए वोटिंग हो रही है। 

विज्ञापन

बंडा के हेतम नगला में बीडीसी सदस्य चुना जाना है। बुधवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। शुरुआत में वोटिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी रही लेकिन दस बजे से 12 बजे के बीच मतदान की रफ्तार बढ़ी। इस दौरान मतदाताओं की लंबी लाइन नजर आई। पुलिस बल तैनात रहा। मजिस्ट्रेट निरीक्षण करते रहे। जिले में कंट्रोल रूम बनाया गया है जिससे अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Panchayat by-elections voting for four Pradhan and one BDC posts in Shahjahanpur
पोलिंग बूथ पर महिला मतदाता - फोटो : अमर उजाला

पुवायां के गांव हरना नगला के प्रधान दिलासाराम की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। यहां से दलवीर, जितेंद्र पाल और विजय वर्मा चुनाव मैदान में हैं। हरना में 949 और नगला में 597 वोटर हैं। नगला के बूथ पर 597 वोट हैं। एक बजे तक 251 वोट पड़ गए थे। सिंधौली के महाऊ दुर्ग के प्रधान राजाराम वर्मा की सितंबर में बीमारी से मृत्यु हो गई थी। महाऊ दुर्ग में अनिल वर्मा और सन्नी देवल के बीच सीधा मुकाबला है। यहां 1791 मतदाता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed