फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Panchayat bhawan are proved to be useless in Birdpur area

बेकार साबित हो रहे बर्डपुर क्षेत्र के पंचायत भवन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
Panchayat bhawan are proved to be useless in Birdpur area
कपिलवस्तु। ग्रामीणों की सुविधा और प्रशासनिक कार्यों केंद्र के रूप में स्थापित किए गए पंचायत भवन और मिनी सचिवालय अपने उद्देश्य पर खरे नहीं उतर रहे हैं। कुछ पंचायत भवनों पर हमेशा ताला लटका रहता है तो कई ऐसे हैं जिनमेें पंचायत सचिव और ग्राम सभा के जिम्मेदार बैठते ही नहीं। ग्रामीणों को अपनी समस्या सुलझवाने के लिए काफी दूर स्थित पंचायत सचिव के आवास पर जाकर मिन्नतें करनी पड़ती हैं। ग्रामीणों ने पंचायत भवन खुलवाने और उनमें कर्मचारियों के नियमित मिलने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। सरकार की ओर से ग्राम पंचायतों की बैठक, प्रशासनिक कार्य, ग्रामीणों को गांव में ही जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायत भवन की स्थापना कराई गई है। पंचायत भवनों में कार्य सुचारू रूप से हों इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारियों का नियमित रूप से उपस्थित रहना अनिवार्य है। बर्डपुर नंबर दो राकेश कुमार बताते हैं कि धनगढ़वा पंचायत भवन में पंचायत सचिव और कर्मचारी आते ही नहीं हैं। लोगों ने इसे आरामगाह की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इसी तरह ग्राम पंचायत झंगटी के पंचायत भवन में पशुचारा, कंडा गोबर आदि रखा जा रहा है। ग्राम पंचायत बूड़ा में पंचायत भवन के गेट पर हमेशा ताला लटकता रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस पंचायत भवन में वर्ष में एक या दो बार ताला खुलता है अन्यथा कोई आता ही नहीं। ग्राम पंचायत दूल्हा दरम्यानी के पंचायत भवन भी बंद रहता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर मांग की है कि पंचायत सचिव रोस्टर के अनुसार पंचायत भवन पर उपलब्ध रहें ताकि समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक या जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed