फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Paddy crop harvested even after ban, report filed

Shahjahanpur News: रोक के बाद भी काट ली धान की फसल, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 13 Oct 2023 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop harvested even after ban, report filed
पुवायां। चारागाह की भूमि पर खड़ी धान की फसल को रोक के बाद भी काट लेने पर लेखपाल ने किसान पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुवायां के बालेमऊ क्षेत्र के लेखपाल चंद्रजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि बालेमऊ में गाटा संख्या 122 की भूमि चारागाह के रूप में दर्ज है। भूमि पर बालेमऊ के जीत सिंह ने अवैध कब्जा कर धान की फसल बोई थी। इस संबंध में तहसीलदार कोर्ट में वाद विचाराधीन है।
कोर्ट से जीत सिंह को नोटिस भी दिया जा चुका है। जीत सिंह को फसल नहीं काटने के लिए भी कहा गया था। जीत सिंह ने 26 सितंबर को धान कटवाने का प्रयास किया था। जानकारी होने पर उन्होंने कटाई रुकवा दी थी।
विज्ञापन


जीत सिंह ने 11 अक्तूबर की शाम कंबाइन से फसल को कटवा लिया और धान को गायब कर दिया गया। इस प्रकार जीत सिंह ने सार्वजनिक संपत्ति को क्षत्ति पहुंचाई है। लेखपाल की तहरीर पर जीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed